Apara Ekadashi vrat katha in hindi: अपरा एकादशी व्रत की कथा पढ़ें, पद्मपुराण में हैं, इसका उल्लेख
Apara ekadashi vrat katha in hindi:ज्येष्ठ के कृष्णपक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। इस साल यह एकादशी 13 मई को मनाई जा रही है। 13 मई को एकादशी और द्वादशी दोनों तिथियों का संयोग हैं।

ज्येष्ठ के कृष्णपक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। इस साल यह एकादशी 13 मई को मनाई जा रही है। 13 मई को एकादशी और द्वादशी दोनों तिथियों का संयोग हैं। इस दिन पूजा और व्रत कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। पद्मुपुराण में इसकी महात्मय मिलता है, इसकी कथा में सिर्फ महीध्वज से जुड़ी है, जिन्हें इस एकादशी का व्रत करने से प्रेतयोनी से मुक्ति मिली थी।
अपरा एकादशी की कथा इस प्रकार है
युथिष्ठिरने पूछा कि जनार्दन ! ज्येष्ठ के कृष्णपक्ष किस नाम की एकादशी होती है ? मैं उसका माहात्म्य सुनना चाहता हूं। उसे बताने की कृपा करें। भगवान श्रीकृष्ण बोले-राजन्, तुमने सम्पूर्ण लोकोंके हितके लिये बहुत उत्तम बात पूछी है । राजेन्द्र ! इस एकादशी का नाम अपरा है। यह बहुत पुण्य देने वाली और बड़े-बड़े पापों का नाश करनेवाली हे । ब्रह्महत्या से दबा हुआ, गोत्र की हत्या करनेवाला, गर्भस्थ बालक को मारनेवाला, परनिन्दक पुरुष भी अपरा एकादशी के व्रत से निश्चय ही पापरहित हो जाता है। जो झूठी गवाही देता, माप-तोलमें धोखा देता, बिना जाने ही नक्षत्रों की गणना करता और कूटनीति से आयुर्वेद का ज्ञाता बनकर वैद्यका काम करता है--ये सब नरकमें निवास करनेवाले प्राणी हैं। परन्तु अपरा एकादशीके सेवनसे ये भी पापरहित हो जाते हैं। यदि क्षत्रिय क्षात्रधर्मका परित्याग करके युद्धसे भागता है, तोवह क्षत्रियोचित धर्मसे भ्रष्ट होनेके कारण घोर नरक में पड़ता है।
जो दिष्य विद्या प्राप्त करके स्वयं ही गुरु की निंदा करता है, वह भी महापातकों से युक्त होकर भयंकर नरक में गिरता है। किन्तु अपरा एकादशीके सेवनसे ऐसे मनुष्य भी सद्गति को प्राप्त होते हैं। माघ में जब सूर्य मकर राशि पर स्थित हों, उस समय प्रयागमें स्नान करने वाले मनुष्योंको जो पुण्य होता है, काशीमें शिवरात्रि का व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, गया में पिण्डदान करके पितरों को तृप्ति प्रदान करनेवाला पुरुष जिस पुण्यका भागी होता है, बृहस्पति के सिंह राशि पर स्थित होने पर गोदावरी में स्नान करने वाला मानव जिस फलको प्राप्त करता है, बदरिकाश्रम की यात्राक समय भगवान् केदारके दर्शन से तथा बदरीतीर्थ के सेवनसे जो पुण्य-फल उपलब्धः होता है और सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में दक्षिणासहित यज्ञ करके हाथी, घोड़ा और सुवर्ण-दान करनेसे जिस फलकी प्राप्ति होती है; अपरा एकादशीके सेवनसे भी मनुष्य वैसे ही फल प्राप्त करता है।
'अपरा' को उपवास करके भगवान् वामन की पूजा करनेसे मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोकमें प्रतिष्ठित होता है। इसको पढ़ने ओर सुननेसे सहसत्र गोदानका फल मिलता है। वेदव्यासजी कहते हैं कि दोनों ही पक्षोंकी एकादशियों को भोजन न करे। द्वादशीको स्नान आदिसे पवित्र हो फूलोंसे भगवान् केशवकी पूजा करके नित्यकर्म समाप्त होनेके पश्चात् पहले ब्राह्मणोंको भोजन देकर अन्तमें स्वयं भोजन करे | -पद्मपुराण से ली गई
राजा महीध्वज को मिली प्रेत योनि से मुक्ति
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि प्राचीनकाल में राजा महीध्वज थे। वह धर्मात्मा थे। उनका छोटा भाई वज्रध्वज क्रूर और अधर्मी था। वह उनसे द्वेषभाव रखता था। उसने उनकी हत्याकर शरीर पीपल के पेड़ के नीचे दबा दिया। अकाल मृत्यु से राजा महीध्वज प्रेतात्मा हो गए। पीपल के पेड़ पर उनका वास था।प्रेतात्मा के रूप में उन्होंने लोगों को सताना शुरू कर दिया। एक दिन धौम्य ऋषि ने उन्हें देखा। तपोबल से उन्होंने उनका अतीत जान लिया। उन्होंने उनकी प्रेतात्मा पेड़ से नीचे उतारी। परलोक विद्या का उपदेश दिया। उन्हें प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने अचला एकादशी का व्रत किया। इसके प्रभाव से राजा महीध्वज को प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


