सुबह 7:21 मिनट तक सावन के दूसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, भोग, शिव पूजा विधि
- Somwar Sawan 2024 : सावन के महीने में शिव भगवान की आराधना करने या सोमवार व्रत रखने से जीवन के दुख-दर्द दूर हो सकते हैं। वहीं, सावन का दूसरा सोमवार का व्रत 29, जुलाई के दिन रखा जाएगा।

Somwar Sawan 2024 : सावन महीने का हर सोमवार बेहद खास माना जाता है। इस साल के सावन में कुल पांच सोमवार पड़ेंगे। कई लोग सावन के सोमवार का व्रत भी रखते हैं। सावन के महीने में शिव जी की उपासना करने या व्रत रखने से जीवन के दुख-दर्द दूर हो सकते हैं। वहीं, सावन का दूसरा सोमवार व्रत 29, जुलाई के दिन रखा जाएगा। इस दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आइए जानते हैं सावन सोमवार के दिन पूजा के सही व शुभ मुहूर्त, भोग, उपाय और पूजा-विधि-
सावन सोमवार पूजा-विधि
स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। घर के मंदिर में में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। भोग लगाएं। शिव चालीसा पढ़ें। ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।
मंत्र
ॐ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
भोग- बेर का फल, मिश्री, मखाना, दूध की बर्फी, पंचामृत, सफेद मिठाई, बादाम/मखाने की खीर
सावन सोमवार पूजा सामग्री-लिस्ट
1. घी
2. दही
3. सफेद या पीले फूल
4. फल
5. अक्षत
6. बेलपत्र
7. धतूरा
8. भांग
9. शहद
10. गंगाजल
11. सफेद चंदन
12. काला तिल
13. कच्चा दूध
14. हरी मूंग दाल
15. शमी का पत्ता
16. मिट्टी के शिवलिंग या शिव प्रतिमा
17. गन्ने का रस
18. शिव कथा की किताब
सावन सोमवार उपाय
सावन के दूसरे सोमवार के दिन किसी गरीब को दूध, दही, चावल, चीनी व दक्षिणा दान करने से धन की प्राप्ति सुख शांति के साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चाहे तो ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन भी कराएं। अखंड सौभाग्य का वरदान पाने के लिए माता पार्वती को 16 शृंगार का समान भी चढ़ाएं।
सोमवार के दूसरे सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त- 04:20 ए एम से 04:59 ए एम
दूसरा मुहूर्त- 06:17 ए एम से 07:21 ए एम
तीसरा मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:14 पी एम से 07:35 पी एम
अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल- 07:23 ए एम से 09:04 ए एम
- यमगण्ड- 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 12:55 पी एम से 01:49 पी एम, 03:37 पी एम से 04:31 पी एम
- भद्रा 05:17 ए एम, जुलाई 30 से 05:42 ए एम, जुलाई 30
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


