
सोमवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, शिव जी हो जाते हैं नाराज
सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। मान्यता है कि शिव जी को प्रसन्न करना जितना आसान है, पर हल्की सी चूक से भी वो नाराज भी जल्दी से हो जाते हैं, इसलिए सोमवार को कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं।
सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन लोग शिव जी की उपासना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर पूरे विधि-विधान से शिव जी पूजा की जाए, तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिव जी एक ऐसे देव हैं, जो भक्तों की पूजा-पाठ से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि शिव जी को प्रसन्न करना जितना आसान है, पर हल्की सी चूक से भी वो नाराज भी जल्दी से हो जाते हैं, इसलिए सोमवार को कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं।
सोमवार की पूजा विधि
- सोमवार के दिन उठकर स्नान के बाद महादेव का ध्यान लगाकर व्रत का संकल्प लिया जाता है।
-सूर्य देव को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत की जाती है।
- सुबह के समय ही मंदिर की सफाई की जाती है और गंगाजल का छिड़काव करें।ष
- इसके बाद चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर महादेव और मां पार्वती की प्रतिमा को उसपर विराजित किया जाता है।
- महादेव के समक्ष बेलपत्र, चंदन, फल, अक्षत और मिठाई आदि महादेव के समक्ष अर्पित किए जाते हैं।
- मां पार्वती को शृंगार की चीजें चढ़ाई जाती हैं। मंदिर में दीप जलाया जाता है, आरती की जाती है, शिव मंत्रों का जाप करते हैं।
- भोग लगाकर पूजा का समापन होता है।
- मंदिर जाने वाले भक्त इस दिन दूध, घी, शक्कर, दही और गंगाजल से रुद्राभिषेक करते हैं।
सोमवार के दिन क्या ना करें
- सोमवार की पूजा के समय काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
- इस दिन किसी भी प्रकार के गलत कार्य से दूर रहना आवश्यक है। खासकर जब आपने इस दिन का व्रत रखा हो।
- भगवान शिव की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- नारियल चढ़ाते समय यह ध्यान रखें कि शिवजी को नारियल चढ़ाना शुभ है, लेकिन नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।
- सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। लेकिन गलती से भी शिवलिंग पर हल्दी या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए।
- पूजा के समय भूलकर भी शिवजी को केतकी का फूल ना चढ़ाएं।
- भगवान शिव की पूजा के समय कभी भी शंख न बजाएं।
सोमवार को करें ये काम
- सोमवार के दिन शिव जी की पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल जरूर शामिल करे। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी होती है।
- शिव पूजा में शंख के बजाय आप डमरू या घंटी बजा बजाएं।
- शिव पूजा के वक्त भोलेनाथ को चावल (अक्षत) अवश्य अर्पित करें। ध्यान रखें कि चावल का दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
- भगवान शिव की पूजा के दिन आप हरे, लाल, सफेद, केसरिया या पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।
सोमवार व्रत नियम
- सोमवार के दिन व्रती पूरे दिन फलाहार लें।
- अनाज, नमक और तामसिक भोजन (लहसुन-प्याज) से परहेज करें।
- सोमवार की संध्या को व्रत कथा अवश्य सुनें।
- ध्यान रहे कि दिनभर मन, वाणी और कर्म से पवित्रता रखें। किसी पर क्रोध, कटुता, निंदा या छल न करें।
- अधिक समय शिव के नाम स्मरण, भजन और ध्यान में बिताएं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





