Surya Grahan 2024 Live: इस साल का पहला और अद्भुत सूर्य ग्रहण लग चुका है। चैत्र नवरात्र शुरू होने से 1 दिन पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा है, जिसका प्रभाव देश, दुनिया और जनमानस पर भी पड़ता है।। यह पूर्ण सूर्यग्रहण है, जो 54 साल के बाद लगा। आज का सूर्य ग्रहण बेहद खास था। ये काफी लंबा सूर्य ग्रहण रहा। इससे पहले इस तरह का सूर्य ग्रहण साल 1970 में लगा था। साल के पहले चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा सका। ज्योतिष विद्या में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। अप्रैल महीने की सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगा। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है, तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
यह सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ था। इस सूर्य ग्रहण से देश के कुछ हिस्सों में दिन में ही अंधेरा छा गया।। कहा जाता है कि ऐसा ग्रहण देखने का मौका जीवन में एक बार ही मिलता है। अमेरिका में कई जगह यह ग्रहण दिखाई दिया, लेकिन नासा के अनुसार टॉरियोन, मैक्सिको में सबसे लंबे समय के लिए ग्रहण देखा गया।
Surya Grahan 2024 Live: कुछ ही देर में साल का पहला सूर्य ग्रहण लग जाएगा। नासा की टीम सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी, जो सिर्फ 2 घंटों में शुरू हो जाएगी। लाइव हिंदुस्तान की टीम आपको घर बैठे सूर्य ग्रहण देखे के लिए कुछ ही देर में लिंक प्रोवाइड करेगी।
सूर्यग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए रात को सोने से पहले हनुमान चालीस का पाठ करें।
Hanuman Chalisa : एक क्लिक में पढ़ें श्री हनुमान चालीसा, श्री गुरु चरण सरोज...
ग्रहण प्रकृति का एक खगोलीय घटना है। यह घटना हमेशा अमावस्या को ही होती है। आज सोमवती अमावस्या है। सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है, पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है, जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्यग्रहण लगता है। वहीं, चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आने से चंद्रग्रहण लगता है।
साल 2024 में 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण समेत कुल 4 ग्रहण लगेंगे। लेकिन इस साल भारत में कोई भी ग्रहण दर्शनीय नहीं होगा।
सूर्यग्रहण 2024 :
पहला सूर्यग्रहण - 8 अप्रैल 2024
दूसरा सूर्यग्रहण - 2 अक्टूबर 2024
चंद्रग्रहण 2024 :
पहला चंद्रग्रहण - 25 मार्च 2024
दूसरा चंद्रग्रहण - 18 सितंबर 2024
सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जब ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीचोबीच चंद्रमा आ जाता है। तब पूर्ण सूर्यग्रहण लगता है।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्यग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण काल के दौरान मीन राशि में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। वहीं, अगले दिन यानी 9 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर करेंगे।
ऊँ घृणिं सूर्य्य:आदित्यः
ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ऊँ सूर्याय नमः
सूर्यग्रहण के बाद गरीबों और जरुरतमंदों को चना, गेहूं, गुड़, दाल, फल,सब्जी ,काला तिल, कपड़े और जूते-चप्पल का दान करना शुभ माना गया है।
सूर्य ग्रहण से मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। मेष,वृश्चिक, कन्या ,कुंभ और धनु राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। वहीं, मिथुन, वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को बेहद शुभ प्राप्त होंगे।
साल 2024 में 2 सूर्यग्रहण लगेंगे। अगला सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। यह सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। 21 मई 2031 को कोच्चि, कोट्टायम समेत भारत के कई राज्यों में वार्षिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। वहीं, तमिलनाडु और केरल में 'रिंग ऑफ फायर' देखा जा सकेगा।
Surya Grahan 2024 Live: आज सूर्य ग्रहण के मौके पर नासा के साइंटिस्ट एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं। मौसम में होने वाले बदलाव का पता लगाने के लिए नासा की टीम तीन रॉकेट छोड़ेगी।
पहला रॉकेट- सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले
दूसरा रॉकेट- सूर्य ग्रहण के दौरान
तीसरा रॉकेट- सूर्य ग्रहण के खत्म होने के 45 मिनट बाद
Surya Grahan 2024 Live : आप लाइव हिंदुस्तान पर घर बैठे सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। कुछ ही देर में नासा वेबसाइट सहित कुछ लिंक हम अपडेट करेंगे, जिसके जरिए आप सूर्य ग्रहण देख सकेंगे।
Surya Grahan 2024 Live: सूर्य ग्रहण शुरू और खत्म होने का अपने देश अनुसार लोकल टाइम देखें-
संयुक्त राज्य अमेरिका- 06:27 एचएसटी, सूर्य ग्रहण (शुरू)
कनाडा- 10:40 पीडीटी, सूर्य ग्रहण (शुरू)
मेक्सिको- 09:32 पीडीटी, सूर्य ग्रहण (शुरू)
कोस्टा रिका- आंशिक सूर्य ग्रहण 11:18 सीएसटी (शुरू)
Surya Grahan 2024 Live: ग्रहण के कारण लगभग 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। इससे पहले 1970 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था। अमेरिका, कनाडा, न्यूफाउंडलैंड के कुछ हिस्सों में इस ग्रहण को अच्छे से देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार रात्रि में 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और अगले दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा।
Surya Grahan 2024 Live: ग्रहण के विभिन्न चरण होते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा द्वारा सूर्य का कोई एक हिस्सा ढका जाता है। चन्द्रमा जब सूर्य को पूर्ण रूप से ढक देता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं, वलयाकार सूर्य ग्रहण तब दिखाई देता है, जब चन्द्रमा सूर्य को पूरी तरह एक साथ नहीं ढक पाता।
-आंशिक ग्रहण देखने की शुरुआत: 8 अप्रैल, 15:42:15 (यूटीसी टाइम)
8 अप्रैल, 21:12:15 (इंडियन टाइम)
-आंशिक ग्रहण देखने की समाप्ति: 8 अप्रैल, 20:52:19 (यूटीसी टाइम)
9 अप्रैल, 02:22:19 (इंडियन टाइम)
-पूर्ण ग्रहण देखने की समाप्ति: 8 अप्रैल, 19:55:35 (यूटीसी टाइम) 9 अप्रैल, 01:25:35 (इंडियन टाइम)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।