स्कंद षष्ठी कल, इस विधि से करें शिव पुत्र कार्तिकेय जी की पूजा

Sep 08, 2024 08:17 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Skanda Shashthi 2024: षष्ठी तिथि का दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इसे कुमार षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

स्कंद षष्ठी कल, इस विधि से करें शिव पुत्र कार्तिकेय जी की पूजा

Skanda Shashthi 2024 :  भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है। षष्ठी तिथि का दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित होता है। इस कारण से इस दिन को कुमार षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं व जीवन में खुशहाली आती है। भगवान स्कंद को सुब्रमण्यम, कार्तिकेयन, व मुरुगन आदि नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी व्रत की पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व महत्व-

स्कंद षष्ठी 2024 का मुहूर्त-

दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 08 सितम्बर को शाम 07 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो चुकी है, जो कि 09 सितम्बर को रात 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 9 सितंबर को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 18:04 से 06:04, सितम्बर 10 बजे तक। रवि योग- सुबह 06:03 से 18:04 बजे तक रहेगा। 

स्कंद षष्ठी पूजा की विधि-

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। 

2- भगवान श्री कार्तिकेय का जलाभिषेक करें। 

3- प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। 

4- अब प्रभु को पूजन सामग्री माला, पुष्प, अक्षत, कलावा, सिंदूर और चंदन आदि अर्पित करें। 

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। 

6- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान कार्तिकेय की आरती करें। 

7- प्रभु को श्रद्धा अनुसार भोग लगाएं। 

8- अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें। 

इस मंत्र का करें जाप- देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।

कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!