121 दिन तक गुरु चलेंगे उलटी चाल, 6 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jupiter Retrograde December 2026: दिवाली बाद गुरु अपनी चाल में बदलाव करेंगे। गुरु की चाल में होने वाला बदलाव कई राशियों की किस्मत चमका सकता है। जानें वक्री गुरु की लकी राशियां।

vakri guru 2026 horoscope
वक्री गुरु साल के अंत में किन राशियों को लाभ देंगे?

Vakri Guru 2026: देवगुरु बृहस्पति समय-समय पर अपनी चाल या अवस्था में परिवर्तन करते रहते हैं। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में हैं और 30 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को सूर्य की सिंह राशि में आ जाएंगे। गुरु सिंह राशि में आने के बाद अपनी चाल में बदलाव करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में ही वक्री होंगे यानी उलटी चाल शुरू करेंगे और करीब 121 दिन तक वक्री रहने के बाद 13 अप्रैल 2027 को मार्गी होंगे। साल के अंत में गुरु की चाल में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों के लिए गुरु की वक्री चाल लाभकारी और कुछ राशि वालों के लिए कष्टकारक साबित हो सकती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब गुरु उलटी चाल शुरू करते हैं तो कई राशियों के लिए अच्छे या शुभ संयोग बनते हैं। इस बार वक्री गुरु 6 राशियों को हर ओर से लाभ प्रदान कर सकते हैं। आइए जानते हैं से गुरु की वक्री चाल से किन राशियों को लाभ के संकेत हैं।

मेष राशि:

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अचानक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आप अटके हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। पुराने व्यापारिक सौदे या प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकते हैं। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि:

परिवार या रिश्तेदारों के साथ पुरानी अनबन सुलझ सकती है। परिवार से जुड़े मुद्दों को समझदारी से संभालेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय किसी पुराने या अटके हुए धन की वापसी संभव है। हालांकि किसी बड़े रिस्क या निवेश से बचना समझदारी रहेगी। शिक्षा और करियर के लिहाज से यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। किसी पुराने अटके हुए कार्य या योजना को रफ्तार मिल सकती है।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को इस समय करियर में प्रगति मिल सकती है। संतान संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। इस समय सोच-समझकर लिया गया निवेश से जुड़ा फैसला लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि:

वक्री गुरु के प्रभाव से आपको करियर में नई सफलता या उपलब्धि हासिल हो सकती है। अगर आप नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं, तो अच्छा समय है। निवेश से जुड़े अच्छे अवसर सामने आएंगे। भाई-बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और तारीफ कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक राशि:

वक्री गुरु आपको अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ करा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंधों की कुछ गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि:

वक्री गुरु के कारण आपको रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। किसी बड़े निवेश या जोखिम भरे वित्तीय फैसले में जल्दबाजी नहीं करें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस करने वालों को इस समय बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। परिवार का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

गुरु कृपा पाने के उपाय:

1. गुरु कृपा पाने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ केले के पेड़ की पूजा करें।

2. गुरुवार का व्रत करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

3. गुरुवार को पीली वस्तुओं जैसे हल्दी, वस्त्र और केला आदि का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़गुरु की वक्री चाल 6 राशियों के लिए रहेगी शानदार, खुशियों से भरेगी झोली