2 दिन बाद दूर होगी इन 5 राशियों की चिंता, 17 दिनों तक बुध गोचर से मिलेगा खूब फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mercury Transit in Leo 2026: 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। इस परिवर्तन का असर कुल 5 राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। 22 तारीख से अगले 17 दिन तक इन राशियों को कई मामलों में लाभ मिलेगा। 

Singh Rashi me Budh Gochar 2026
बुध गोचर 2026

22 अगस्त को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस वक्त बुध का गोचर कर्क राशि में हो रहा है। बीते 5 अगस्त से बुध इसी राशि में विराजमान हैं। 2 दिन बाद शाम को 7 बजकर 33 मिनट पर बुध सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध पूरे 17 दिन यानी 7 सितंबर तक रहने वाले हैं। इस परिवर्तन का लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 4 राशियों को मिलने वाला है।

सूर्य की राशि में जब भी बुध गोचर होता है तो एक अलग तरह का कॉन्फिडेंस आता है। बातचीत का असर ज्यादा होने लगता है और नौकरी से लेकर बिजनेस में बड़ा लाभ देखने को मिलता है। वहीं जिन राशियों को इसका फायदा होगा उनके फैसले लेने की क्षमता में भी निखार देखने को मिलता है। जानिए आखिर 22 अगस्त से अगले 17 दिन किन राशियों को इन मामलों में लाभ मिलता दिखेगा?

मिथुन राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए बुध के इस गोचर से कई लाभ मिलेंगे। कई काम बनते हुए नजर आएंगे। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों की कोई डील पूरी हो सकती है। वहीं कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने के पूरे चांस हैं तो ऐसे में आर्थिक स्थिति काफी हद तक सही होगी।

क्या आप जानना चाहते हैं इस गोचर का असर आपकी राशि पर क्या पड़ेगा? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

सिंह राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

सिंह राशि में ही बुध गोचर होने जा रहा है तो इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और ऐसे में अपनी बात लोगों के सामने खुलकर रख पाएंगे। बात का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। लोग बात सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी जरूर मिलेगी। गोचर वाले टाइम पीरियड यानी 22 अगस्त से 7 सितंबर के बीच कोई अहम फैसला लेंगे।

कन्या राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

बुध राशि का गोचर कन्या राशि वालों को अनगिनत लाभ दिला जाएगा। कई मामलों में इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में सही प्लानिंग बनती जाएगी जिससे चीजें आसान होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में काम की तारीफ होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं जोकि सही दिशा में आगे भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी।

तुला राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए भी बुध का सिंह राशि में जाना शुभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में इस राशि के जातकों की बातों को अब लोग सीरियस ले सकते हैं। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलने की संभावना है जिससे नए लोग जुड़ते जाएंगे। कमाई के कई मौके बनेंगे। वहीं काम से पहचान मिलने की संभावना है।

धनु राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

बुध के गोचर से धनु राशि वालों को तरक्की के नए रास्ते दिखाई देंगे। 22 अगस्त से नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ नए अवसर मिलने की उम्मीद दिखाई देगी। काम की वजह से कहीं की यात्रा का प्लान बन सकता है। ये यात्रा सफल होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है। बातचीत और समझदारी से कई अटके हुए काम 22 अगस्त से अगले 17 दिन तक पूरे हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़2 दिन बाद दूर होगी इन 5 राशियों की चिंता, 17 दिनों तक बुध गोचर से मिलेगा फायदा