सिंह राशिफल 3 जून 2026: आज का सिंह राशि का राशिफल कैसा रहेगा, क्या है ज्योतिष की सलाह

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

सिंह राशि सूर्य की राशि है। इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। आज की चंद्रमा के हिसाब से आपकी राशि के लिए क्या ज्योतिष की भविष्यवाणी

सिंह राशिफल 3 जून 2026: आज का सिंह राशि का राशिफल कैसा रहेगा, क्या है ज्योतिष की सलाह

Aaj ka Singh Rashifal: सिंह राशि की स्वास्थ्य की स्थिति आज अच्छी है। आप एनर्जेटिक रहेंगे। आपके एक्टव रहने से हेल्थ की कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। मानसिक तौर पर भी आपके दिमाग में काफी कुछ चल ररहा है, अगर इन बातों को दिमाग से नहीं निकालेंगे तो हैवीनेस फील होगी। आपका दिमाग भारी रहेगा। आप किसी भी बात को अच्छे से नहीं समझ पाएंगे। ऐसे में मेंटली आपकी थोड़ा शांत होना होगा। तभी आपकी फिजिकल चीजें भी सही रहेंगी।

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के लिए लव की स्थिति आज थोड़ी अच्छी नहीं की जाएगी। आज आप दोनों में विवाद होने के योग हैं। आपकी किसी बात को लेकर पार्टनर नाराज हो सकता है। आप दोनों में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। ऐसे में किसी एक का शांत रहना जरूरी है। घर-परिवार में थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है ।इसलिए सामने आती हुई बातों को भी जाने दें और कलह से बचें।

सिंह करियर राशिफल

प्रोफेशनल लाइफ में आपके शत्रु एक्टिव हैं, लेकिन इसका कोई खतरा इस समय नहीं दिख रहा है। कोई ऐसी बात नहीं है जो आपको इस समय परेशान करें। आपको अपने लिए कई तरह की समस्या दिख रही हैं, लेकिन चीजें सोल्व होती चली जाएगीं। आपके लिए जरूरी है कि आप प्रोफेशनल लाइफ को घर में ना ले जाएं, दोनों को मिक्स करेंगे तो कभी भी आप आराम नहीं पा पाएंगे।

सिंह मनी राशिफल

आपके लिए भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव दिखाई दे रही है। इस मय अगर संपत्ति खरीद रहे हैं तो एकस्ट्रा सावधानी बरतें, इसके अलावा आप घर को भी रेनोवेट करा सकते हैं। आपके लिए चीजें बहुत सहीं होगीं। निवेश कर रहें है पैसा अलग-अलग जगह ना फसाएं और एक ही जगह में भी ना डालें। निवेश को लेकर ऐसी जगहों का रिसर्च करें, जहां आपका पैसा आपको बढ़ता हुआ दिख रहा हो, बस वहीं निवेश करें। हर जगह पैसा लगाने की जरूरत नहीं हैष सेविंग पर खास ध्यान दें। थोड़ा खर्च की अधिकता आपके मन को परेशान कर सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

सिंह हेल्थ राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए हेल्थ आज अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तौर पर आप परेशान हैं। कोशिश करें कि दिमाग से फालतू बातों को निकालकर फ्री रहें, तभी आप फिजिकली फिट हो पाएंगे। आप योग भी कर सकते हैं और खाने में सभी पोषक तत्व लें। डाइटिंग किसी डॉक्टर की सलाह से ही करें, अपने आप डॉक्टर ना बनें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!