शुक्र की उलटी चाल बनेगी मुसीबत, 3 अक्टूबर से 42 दिन 4 राशियां रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान
share

Venus retrograde 2026: धन-संपदा के कारक शुक्र तुला राशि में 3 अक्टूबर से वक्री यानी उलटी चाल शुरू करेंगे। शुक्र की उलटी चाल 4 राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। जानें वक्री शुक्र का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव। 

shukra vakri 2026 unlucky zodiac signs
वक्री शुक्र किन राशियों को देंगे अशुभ फल?

Shukra Vakri 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, धन, संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। पंचांग के अनुसार शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में उलटी चाल शुरू करेंगे। ग्रह की उलटी चाल का अर्थ वक्री गति से है। शुक्र करीब 42 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे और देश-दुनिया के साथ जनमानस को प्रभावित करेंगे। शुक्र की उलटी चाल का प्रभाव प्रेम-संबंधों, आर्थिक स्थिति, विलासिता, भौतिक सुखों और व्यवसाय से जुड़े फैसलों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस समय शुक्र कुछ राशियों की टेंशन दूर करेंगे, जबकि कुछ राशियों वालों का सिरदर्द बढ़ाएंगे। जानें शुक्र की वक्री चाल के दौरान किन 4 राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

1. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को इस समय धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। अनाप-शनाप खर्च हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ बहस से बचें। पार्टनरशिप में परेशानियां रह सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। रिश्तों में अनबन या गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। इस समय धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।

2. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों को आकस्मिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ेगा। इस समय वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सेहत से जुड़े संकतों को नजरअंदाज नहीं करें। किसी भी व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय स्पष्टता रखना महत्वपूर्ण रहेगा। हड़बड़ी या जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है।

3. मकर राशि:

मकर राशि वालों को व्यावसायिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। कार्यस्थल पर काम का बोझ मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। बेकार की बहस से बचें। किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए फिलहाल के लिए टाल दें। किसी डॉक्यूमेंट या कागजात पर साइन करने से पहले उनको चेक या जांच करना अनिवार्य रहेगा। इस समय पैसों का लेन-देन करने बचें, फंसने की संभावना है।

4. मीन राशि:

मीन राशि वालों को जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आर्थिक तौर पर भी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काम से नाखुश हो सकते हैं, जिससे किसी प्रोजेक्ट को दोबारा करना पड़ सकता है। इस समय विवेक और समझदारी से फैसले लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। परिवार से जुड़े मामलों को शांति से हल करें, वरना बात बिगड़ने की संभावना है। किसी की बातों या दबाव में आकर धन से जुड़ा फैसला लेने से बचें।

शुक्र के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय:

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत करना चाहिए।

2. मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

3. प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़3 अक्टूबर से वक्री शुक्र 4 राशियों की बढ़ाएंगे टेंशन, राहत देंगे ये उपाय