30 अक्टूबर से 8 राशियों का बदल जाएगा समय और भाग्य, उदित शुक्र देंगे खूब लाभ
Shukra Uday 2026: शुक्र इस समय अस्त अवस्था में हैं। शुक्र 30 अक्टूबर को उदित होकर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जानें शुक्र उदय से किन राशियों को होगा लाभ।

Shukra Uday October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र की स्थिति में होने वाला बदलाव या गोचर अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस समय शुक्र अस्त अवस्था में हैं और द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 30 अक्तूबर को तुला राशि में उदित होंगे। जब शुक्र सूर्य के अत्यंत निकट पहुंच जाते हैं, तो अस्त अवस्था में होते हैं। शुक्र जब सूर्य से पर्याप्त दूरी पर आ जाते हैं तो उदित हो जाते हैं। शुक्र का उदय व्यक्ति के वित्त, कारोबार, परिवार और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशियों के लिए शुक्र उदित होकर जीवन में अच्छे और सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जानें शुक्र उदय की भाग्यशाली राशियां:
मेष राशि:
शुक्र उदित होकर मेष राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और तारीफ करेंगे। मनमुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। शुक्र उदित होने से आपके अटके हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं। किसी पुराने अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा।
मिथुन राशि:
कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि वालों को सहकर्मी और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। किसी उच्च पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। धन का आगमन होगा। व्यापार में विस्तार होगा। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को नौकरी के नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले इस समय भौतिक सुखों का आनंद उठाएंगे। आपका कोई सपना या लक्ष्य पूर्ण हो सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। लव लाइफ में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए शुक्र उदय अच्छे परिणाम दिलाएगा। इस समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापारियों को किसी नई डील या सौदे पर साइन करने का मौका मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों को शुक्र उदित होकर सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं। धन के नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को शुक्र उदित होकर प्रमोशन या तरक्की दिला सकते हैं। करियर में नई उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम पाएंगे। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। मनमुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


