कल से 18 दिन तक 5 राशियों को जमकर होगा लाभ, शुक्र गोचर से धन लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

SHUKRA RASHIFAL Venus Transit 2026 : कल से शुक्र अपनी चाल बदल रहे हैं। शुक्र की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। ऐसे व्यक्ति को धन, संपत्ति का भोग करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

SHUKRA RASHIFAL Venus Transit 2026 in Mars nakshatra kal se 11 September 5 rashiyo ke liye lucky 2 zodiacs alert
25 अगस्त शुक्र गोचर राशिफल

SHUKRA RASHIFAL Venus Transit 2026, शुक्र राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, समृद्धि, कला और सुंदरता के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। ऐसे व्यक्ति को धन, संपत्ति का भोग करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस समय शुक्र हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार के दिन शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र का गोचर चित्रा नक्षत्र में होगा, जो मंगल का नक्षत्र है। कुछ राशियों के लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। दोपहर 12:55 मिनट पर शुक्र ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इस नक्षत्र में शुक्र 11 सितंबर तक विराजने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं शुक्र का ये नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है-

कल से 18 दिन तक 5 राशियों को जमकर होगा लाभ, शुक्र गोचर से धन लाभ

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चित्रा नक्षत्र शुभ नक्षत्र माना जाता है। ये मंगल का नक्षत्र होता है। शुक्र के मंगल के नक्षत्र में जाने से व्यक्ति थोड़ा सा स्टिम्युलेटेड फील करता है। हॉर्मोनली एक्टिव रहता है। ऐसे में लगभग 5 राशियों को इस गोचर से लाभ होगा। 2 राशियों (वृषभ और तुला) को इस गोचर के दौरान थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

मेष राशि के लिए शुक्र गोचर कैसा रहेगा?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए शानदार साबित हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि के लिए शुक्र गोचर कैसा रहेगा?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कन्या राशि के लिए शुक्र गोचर कैसा रहेगा?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर कन्या राशि के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। समृद्धि में इजाफा होगा। करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

धनु राशि के लिए शुक्र गोचर कैसा रहेगा?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर धनु राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि के लिए शुक्र गोचर कैसा रहेगा?

चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर मकर राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी। मेहनत का फल मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कल से 18 दिन तक 5 राशियों को जमकर होगा लाभ, शुक्र गोचर से धन लाभ