दिवाली से पहले 8 राशियों पर धन वर्षा के योग, शुक्र उदय से बंपर लाभ
Shukra Uday 2026 Before Diwali: दिवाली से पहले शुक्र अपनी अवस्था में परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय शुक्र अस्त हैं और अक्टूबर के अंत में उदित होंगे। जानें शुक्र उदय से किन राशियों को लाभ।

Shukra Uday 2026 October: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र समय-समय पर अस्त और उदित अवस्था में आते रहते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह का उदय होना अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। उदित अवस्था में शुक्र के शुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं और जातकों को सुख-सुविधाओं, वैवाहिक जीवन, व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम देते हैं। 30 अक्टूबर 2026 को शुक्र उदित होने जा रहे हैं। 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली से पहले शुक्र उदय का मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 8 राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र उदय से सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। शुक्र के प्रभाव से इन विशेष राशियों को धन लाभ होने के साथ करियर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है। जानें शुक्र उदय से किन राशियों को होगा लाभ।
मेष राशि:
मेष राशि वालों को शुक्र उदय से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका अटका हुआ रुपया-पैसा वापस आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को करियर और कारोबार में अच्छी संभावनाएं मिल सकती हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों की इस समय आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। इस समय व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं और आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि:
तुला राशि के लिए यह समय आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके लिए आमदनी के स्रोत बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। किसी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ होने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग मुनाफा प्राप्त करेंगे और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए यह समय महत्वपूर्ण फैसलों को लेने वाला साबित हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप से व्यापारी वर्ग को लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में कोई फैसला आपके हित में आ सकता है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आपको कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

