Shukra Pradosh Vrat Katha: शुक्र प्रदोष व्रत कथा, यहां पढ़ें तीन मित्रों वाली पौराणिक कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shukra Pradosh vrat katha: शुक्रवार के दिन जब त्रयोदशी तिथि का संयोग बनता है, तब शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाता है। नवंबर महीना का पहला प्रदोष व्रत धनतेरस के दिन रखा जाएगा। इस दिन शुक्रवार होने के कारण शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बना है। 

shukra pradosh vrat katha
शुक्र प्रदोष व्रत कथा

Shukra Pradosh Vrat Katha: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस साल धनतेरस यानी आज 6 नवंबर 2026 को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। जब प्रदोष व्रत के साथ शुक्रवार का संयोग बनता है तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में शुक्र प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन शिव परिवार का पूजन करने से व्रती को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत का पाठ अनिवार्य होता है। मान्यता है कि व्रत कथा पढ़ने या सुनने के बाद ही व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

शुक्र प्रदोष व्रत कथा:

सूत जी बोले- प्राचीन काल की बात है एक नगर में तीन मित्र रहते थे। तीनों में गहरी मित्रता थी। उसमें से एक राजा का बेटा, दूसरा ब्राह्मण पुत्र और तीसरा सेठ पुत्र था। राजकुमार और ब्राह्मण पुत्र का विवाह हो चुका था। सेठ पुत्र का विवाह के बाद गौना नहीं हुआ था। एक दिन तीनों मित्र आपस में स्त्रियों की चर्चा कर रहे थे। ब्राह्मण पुत्र ने नारियों की प्रशंसा करते हुए कहा- 'नारीहीन घर भूतों का डेरा होता है।' सेठ पुत्र ने यह वचन सुनकर अपनी पत्नी लाने का तुरंत निश्चय किया। सेठ पुत्र अपने घर गया और अपने माता-पिता को अपना निश्चय बताया।

उन्होंने बेटे से कहा कि शुक्र देवता डूबे हुए हैं। इन दिनों बहु-बेटियों को उनके घर से विदा कराकर लाना शुभ नहीं होता है। शुक्र उदय के बाद ही अपनी पत्नी को विदा करा लाना। सेठ पुत्र अपनी जिद पर अड़ा रहा और अपनी ससुराल जा पहुंचा। सास-ससुर को उसके इरादे का पता चला। उन्होंने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अंत में उन्हें विवश होकर अपनी कन्या को विदा करना पड़ा। ससुराल से विदा होकर पति-पत्नी नगर से बाहर निकले ही थे कि उनकी बैलगाड़ी का पहिया टूट गया और एक बैल की टांग टूट गई। पत्नी को भी काफी चोट आई। सेठ पुत्र ने आगे चलने का प्रयत्न जारी रखा तभी उनकी भेंट डाकुओं से हो गई और वे उनका धन-धान्य लूट ले गए।

सेठ का पुत्र पत्नी सहित रोता-पीटता अपने घर पहुंचा। जाते ही उसे सांप ने डस लिया। उसके पिता ने वैद्यों को बुलाया। उन्होंने देखने के बाद घोषणा की आपका पुत्र 3 दिन में मर जाएगा। उसी समय इस घटना का पता ब्राह्मण पुत्र को लगा। उसने सेठ से कहा कि आप अपने लड़के को पत्नी सहित वापस ससुराल भेज दो। यह सारी बाधाएं इस कारण आई हैं क्योंकि आपका पुत्र शुक्र अस्त में पत्नी को विदा करा लाया है। अगर यह ससुराल पहुंच जाएगा तो बच जाएगा। सेठ को ब्राह्मण पुत्र की ठीक लगी और उसने पुत्रवधू के साथ पुत्र को वापस भेज दिया। वहां पहुंचते ही सेठ पुत्र की हालत ठीक होने लगी। इसके बाद उन्होंने शेष जीवन सुखपूर्वक बिताया और मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक को गए।

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व:

शुक्र प्रदोष व्रत के प्रभाव से आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव की कृपा से ध लाभ का रास्ता खुलता है। वैवाहिक जीवन सुखद और अति शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। इस व्रत के प्रभाव से पापों से मुक्ति मिलती है। शुक्र दोष से भी राहत प्राप्त होती है।

आपकी कुंडली पर शुक्र ग्रह का क्या प्रभाव है? जानें पंडित जी से

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शुक्र प्रदोष व्रत कथा: यहां पढ़ें तीन मित्रों वाली पौराणिक कहानी