
Shukra Nakshatra Parivartan:शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होगा बड़ा बदलाव, 29 नवंबर से इन 4 राशियों की होगी चांदी
Shukra Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा माना जाता है। 29 नंबवर को शुक्र अनुराक्षा नक्षत्र में परिवर्तन करेगा। ऐसे में एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 4-4 राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
Shukra Rashi Parivartan 2025: राशिचक्र की कुल 12 राशियों के जातकों के जीवन में कुछ-कुछ दिन पर नए उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसा ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन के चलते बहुत होता है। जहां ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे साबित होते हैं तो वहीं कुछ के लिए ये अच्छे परिणाम लेकर नहीं आता है। शास्त्र में शुक्र ग्रह को काफी पावरफुल माना जाता है और इसका गोचर कई मायनों में खास होता है। साथ ही इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी कई बदलाव लेकर आता है। बता दें कि जब किसी राशि पर शुक्र ग्रह अपनी कृपा बरसाता है तो देखने वाले देखते ही रह जाता है।
हिंदू पंचांग के हिसाब से अभी ये ग्रह विशाखा नक्षत्र में है। जल्द ही ये अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है। देखा जाए तो इस नक्षत्र का सीधा-सीधा संबंध शनि ग्रह से है जोकि शुक्र का मित्र है। शुक्र ग्रह जिस दिन नक्षत्र परिवर्तन करेगा उस दिन 29 नवंबर है। ये परिवर्तन कई राशियों की चांदी करवाने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन-किन राशियों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिलने वाला है?
वृषभ राशि (Taurus)
इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि को मिलने वाला है। इस राशि के लोग बीते कुछ दिनों से ओवरथिकिंग में डूबे हुए थे। इसका एकमात्र कारण था इनके बनते-बनते काम का बिगड़ जाना। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन होते ही वृषभ राशि के सारे अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं। साथ ही इस राशि की आर्थिक स्थिति अब पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। इस परिवर्तन का असर इनकी पर्सनल लाइफ पर भी दिखेगा। परिवर्तन के बाद से ही वृषभ राशि के लोग अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।
कर्क राशि (Cancer)
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इन लोगों के भी कई अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं। साथ ही इस राशि के लोग हर एक काम को नए उत्साह के साथ करेंगे। काम के दवाब होने के नाते कर्क राशि वाले अपनों को समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब ये शिकायत भी दूर हो जाएगी।
तुला राशि (Libra)
बीता कुछ समय तुला राशि वालों के लिए मेंटली तौर पर भारी रहा है। ऐसे में शुक्र इनके लिए अच्छी खबर ला रहा है। नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही शुक्र तुला राशि वालों की जिंदगी में नई एनर्जी भरने वाला है। इस वजह से तुला राशि के जातक अब फालतू की चीजों को नहीं सोचेंगे। जिंदगी का हर पहलू इन्हें नए मौके देगा।
मकर राशि (Capricon)
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों के करियर में एक नई ऊंचाई लेकर आ रहा है। इस दौरान मकर राशि वालों को नए मौके मिलने की संभावना होगी। इस राशि के जातक अब करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। जो लोग लंबे समय से नई जॉब की तलाश में थे, उन्हें इस बीच अच्छी नौकरी का बुलावा मिल सकता है। इसी के साथ मकर राशि की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होती जाएगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





