आज से 11 सितंबर तक सोने के समान चमकेंगी 5 राशियां, चित्रा नक्षत्र में आ रहे शुक्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shukra nakshatra transit 2026: शुक्र 25 अगस्त को चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के चित्रा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों की किस्मत सोने के समान चमक सकती है। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियों के बारे में।

Shukra chitra nakshatra gochar 2026
शुक्र चित्रा नक्षत्र गोचर 2026

Shukra nakshatra parivartan 2026: सुख-संपदा के कारक शुक्र 25 अगस्त 2026 को चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का गोचर किसी राशि के लिए बहुत नुकसान दायक सिद्ध नहीं होता है। शुक्र शुभ ग्रह है और इसके प्रभाव से व्यक्ति को धन-संपदा की प्राप्ति होती है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में शुक्र गोचर नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे। जिससे कुछ राशियों पर शुक्र और मंगल का डबल प्रभाव रह सकता है। इन भाग्यशाली राशियों को धन लाभ होने के साथ करियर में तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। जानें शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ और क्या रहेगा प्रभाव।

शुक्र का चित्रा नक्षत्र गोचर का असर:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र जब मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में गोचर करते हैं तो कला, करियर, धन, व्यवसाय और रिश्तों में हलचल होती है। इस समय व्यक्ति को सफलता मिलने के योग बनते हैं। आर्थिक लाभ होता है। आकर्षण और उत्साह बढ़ता है।

शुक्र गोचर से 5 राशियों को लाभ:

मेष राशि-

मेष राशि के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर अच्छा साबित होगा। इस समय आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में नई उड़ान भर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। इस समय आपको करियर में नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। इस समय आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और गलतफहमी दूर हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। जोश और उत्साह बढ़ा रहेगा।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहेगा। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों की अड़चनें दूर होगी। प्रमोशन का योग बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। करियर में बदलाव के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

शुक्र गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा, पंडित जी से फ्री चैट करके जानें

धनु राशि-

धनु राशि वालों की लव लाइफ बेहतर होगी। सिंगल जातकों को योग्य और अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पसंदीदा पार्टनर भी लाइफ में आ सकता है। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्यवश धन की प्राप्ति होगी और कार्यों की अड़चनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। प्रमोशन का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपको अपनी क्षमता और टैलेंट दिखाने के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

मकर राशि-

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको नई पहचान मिल सकती है। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से शुक्र बदलेंगे 5 राशियों की किस्मत! बढ़ेगा धन-धान्य