चंद्र ग्रहण से पहले 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगल के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री
Shukra gochar 2026: शुक्र चंद्र ग्रहण से पहले मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चित्रा नक्षत्र में शुक्र के आने से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें शुक्र चित्रा नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Shukra transit in chitra nakshatra 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। शुक्र 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12:55 बजे चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और इस नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे। साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा पर 28 अगस्त 2026 को लगेगा। इस तरह से चंद्र ग्रहण से पहले शुक्र का चित्रा नक्षत्र परिवर्तन होगा। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। शुक्र का मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। शुक्र का मंगल के नक्षत्र में गोचर कई राशियों के भौतिक सुख-सुविधाओं, रोमांच और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। शुक्र नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास रहेगा। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।
1. मेष राशि: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग
मेष राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापारियों को किसी नई डील में साइन करने का मौका मिल सकता है। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे और पार्टनरशिप के काम में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी तंत्र सहयोगी रहेगा।
2. वृषभ राशि: मिलेगी नई उपलब्धि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन लाएगा। इस समय आप सही फैसले लेने में सफल हो सकते हैं। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। अपनों का साथ रहेगा। ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होगी, जिससे आप कई कार्यों को एक साथ करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी करने वालों को नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
3. तुला राशि- मानसिक तनाव होगा दूर
तुला राशि के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र गोचर अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इस समय आपका मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रेम-संबंधों में गहराई आएगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आय में वृद्धि के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार के संकेत हैं। व्यापार में उन्नति हो सकती है।
4.वृश्चिक राशि- मिलेंगे नौकरी में नए अवसर
वृश्चिक राशि वालों को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। नौकरी में आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।


