आज से 43 दिन तक शुक्र की खास कृपा, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
सितंबर के दूसरे पखवाड़े में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है। 11 सितंबर को शुक्र स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं और करीब 43 दिनों तक यहां रहेंगे। इस दौरान वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि समेत कुछ राशियों को धन, करियर, कारोबार और प्रेम जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं।

Shukra Nakshatra Gochar 2026: सितंबर में ग्रहों की चाल लगातार बदल रही है। अब धन, सुख-सुविधा, प्रेम और वैभव से जुड़े ग्रह शुक्र अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। 11 सितंबर 2026 की रात शुक्र चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र 24 अक्टूबर तक स्वाती नक्षत्र में रहेंगे। इस तरह करीब 43 दिनों तक शुक्र का प्रभाव स्वाती नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिष में स्वाती नक्षत्र का स्वामी राहु माना गया है और यह नक्षत्र तुला राशि में आता है। खास बात यह है कि तुला शुक्र की अपनी राशि है। इसलिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष की नजर से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, सौंदर्य, धन, भौतिक सुख, कला और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं स्वाती नक्षत्र स्वतंत्रता, बदलाव और नए रास्तों से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शुक्र के इस नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के लिए कमाई, नौकरी, कारोबार और रिश्तों के मामले में नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।
वृषभ राशि- धन से जुड़े मामलों में फायदा
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ही हैं। इसलिए यह गोचर इस राशि के लिए खास माना जा सकता है। अगले 43 दिनों में आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के मौके मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत तलाश रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में काम की सराहना होने या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों के लिए भी नए संपर्क काम आ सकते हैं। कोई पुराना काम दोबारा शुरू हो सकता है या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की स्थिति बन सकती है। रिश्तों के मामले में भी समय सकारात्मक रह सकता है।
कर्क राशि- करियर में बन सकते हैं नए रास्ते
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़ा रह सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जा सकता है और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक या किसी नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान घर से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी करने का विचार भी बन सकता है। वाहन या दूसरी महंगी वस्तु खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकता है।
तुला राशि- शुक्र का सबसे खास असर
तुला राशि में ही स्वाती नक्षत्र आता है और तुला शुक्र की अपनी राशि है। इसलिए यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। पद या जिम्मेदारी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार करने वालों के लिए नए सौदे फायदेमंद रह सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनने का फायदा भविष्य में मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी पहचान बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि हर बात में तुरंत फायदा देखने के बजाय योजनाओं पर धीरे-धीरे काम करना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि- अचानक मिल सकता है आर्थिक लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का स्वाती नक्षत्र में जाना करियर और धन के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई नया विकल्प मिल सकता है। कारोबारियों को नए सौदे या नए ग्राहक मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद बन सकती है, लेकिन बिना जानकारी के जोखिम उठाना ठीक नहीं होगा। प्रेम संबंधों में भी बातचीत बेहतर होने और पुराने मतभेद दूर होने की स्थिति बन सकती है।
43 दिन क्यों माने जा रहे हैं खास?
11 सितंबर से 24 अक्टूबर तक शुक्र स्वाती नक्षत्र में रहेंगे। इस पूरे समय में शुक्र से जुड़े विषयों यानी धन, प्रेम, रिश्ते, कला, सुख-सुविधा और कारोबार पर ज्योतिषीय नजर रहेगी। स्वाती नक्षत्र के स्वामी राहु होने की वजह से अचानक बदलाव और नए अवसरों वाला पक्ष भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


