11 दिन बाद शुक्र की राशि में मंगल गोचर, 5 राशियों को लाभ, आसान उपाय से होगा डबल फायदा
Mars Transit in Taurus 2026: 11 दिन बाद शुक्र की राशि वृषभ में मंगल गोचर होने वाला है। इस परिवर्तन से वृषभ और कर्क समेत कुल 5 राशियों को लाभ मिलेगा। जानें इस दौरान कौन से उपाय डबल फायदा करवा सकते हैं?

21 जून को शुक्र की राशि में मंगर गोचर होने वाला है। आज से 11 दिन बाद होने जा रहे इस बदलाव को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही खास माना जा रहा है। दरअसल मंगल की एनर्जी साहस से जुड़ी हुई है। वहीं वृषभ राशि का सबंध शुक्र की वजह से सुख-सुविधाओं और स्टेबिलिटी से होता है। ऐसे में मंगल के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को करियर से लेकर पैसों और घर-परिवार के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस गोचर का लाभ वृषभ, कर्क, सिंह, मीन और धनु राशि वालों को मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर मंगल गोचर का असर किस तरह से पड़ेगा? साथ में जानें कि इस दौरान कौन से उपाय से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है?
इन राशियों को मिलेगा मंगल गोचर का लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए तो आने वाला समय गोल्डन टाइम जैसा है। पर्सनैलिटी में निखार आएगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी जोकि आगे चलकर ग्रोथ के रास्ते पर ले जाएंगे। करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। लव लाइफ भी सुधरेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुल मिलाकर मंगल का ये गोचर वृषभ राशि को हर तरह से लाभ देकर जाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से की गई मेहनत का फल अब जरूर मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे इनकम के बढ़ने के संकेत हैं। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इस दौरान किए गए निवेश का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
मंगल के इस परिवर्तन का लाभ सिंह राशि के जातक भी उठाएंगे। करियर में तरक्की होगी। ऑफिस में काम को पहचान मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। हालांकि इस बीच खर्चा भी होगा लेकिन बजट बनाकर चलने से चीजें सही रहेंगी। जिन चीजों को लेकर लगता आया है कि सब अटक सा गया है अब वो रफ्तार पकड़ेंगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों का कॉन्फिडेंस अब बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब इस राशि के जातक ज्यादा एक्टिव नजर आएंगे। करियर में आगे बढ़ने के पूरे चांस मिलेंगे। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। धैर्य रखने से कई चीजें अपने आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पर्सैनैलिटी को निखारने पर पूरा जोर होगा।
धनु राशि
आने वाले समय में धनु राशि के जातकों को नए मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। नौकरी से लेकर बिजनेस के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं रुके हुए सारे काम अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। ऑफिस में मेहनत रंग भी लाएगी और काम की तारीफ भी होगी। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। मन खुश रहेगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत अब खत्म होगी। इस टाइम पीरियड में सोच-विचार करके फैसले लेंगे तो लाभ मिलेगा।
मंगल गोचर के दौरान करें ये उपाय
मंगल गोचर के दौरान शांत रहें। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिलेगा। जरूरतमंद लोगों को दान करें। मंगलवार को लाल मसूर की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करने से लाभ मिलेंगे। कोशिश करें कि इस गोचर के दौरान गुस्से पर काबू रखें। फालतू के झगड़ों से बचें। सोच को सकारात्मक रखें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


