अगस्त के आखिरी हफ्ते में 5 राशियों को लाभ, शुक्र के नक्षत्र में जाते ही सूर्य देंगे प्रॉफिट
अगस्त के महीने में सूर्य का 3 बार नक्षत्र परिवर्तन होना है। एक हो चुका है। बाकी दो आने वाले हफ्तों में होगा। 31 अगस्त को सूर्य शुक्र के नक्षत्र में जाएंगे और इस दौरान मेष और सिंह समेत कुल 5 राशियों को लाभ देने वाले हैं।

अगस्त का आखिरी हफ्ता ग्रहों-नक्षत्रों में आने वाले बदलाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। अगस्त खत्म होते-होते सूर्य नक्षत्र बदलेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस वक्त सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में है। इसके बाद 17 अगस्त को सूर्य मघा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इसी महीने में सूर्य शुक्र के नक्षत्र में भी जाएंगे। 31 अगस्त को सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जाने वाले हैं। यहां आते ही सूर्य हर एक राशि पर अपना असर डालेंगे। पंडित जी के अनुसार खास तौर पर पांच राशियां इस परिवर्तन का पूरा-पूरा लाभ उठाने वाली हैं। जानिए आखिर ये पांच राशियां कौन सी हैं और इन पर सूर्य और शुक्र का कैसा प्रभाव पड़ने वाला है?
31 अगस्त से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
सूर्य के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जाने से मेष राशि वालों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या फिर कोई अच्छी खबर मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और इस वजह से कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान ध्यान रखें कि कोई भी फैसला हड़बड़ी में नहीं लेना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस बदलाव से आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। राहत भरे दिन आएंगे। वहीं कुछ लोगों के लिए इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। इस दौरान फिजूलखर्ची से बचना होगा। ऐसा करने से आगे चलकर फायदा ही होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये टाइम काफी शुभ माना जा रहा है। सूर्य के प्रभाव से इस राशि के जातकों की लीडरशिप क्वालिटी और भी निखरकर सामने आएगी। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की से नए मौके मिलने के चांस हैं। किसी जरूरी काम में बात बनती जाएगी, जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं किसी पुरानी कोशिश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
सूर्य के इस गोचर से वृश्चिक राशि वालों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी नई प्लानिंग पर काम करने का भी मौका मिलता दिखेगा। वहीं आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होती नजर आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर किसी काम में रुकावट आई है तो अब वो धीरे-धीरे दूर होता नजर आएगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अगस्त खत्म होते होते ही अच्छी खबरें ला सकता है। नौकरी में ग्रोथ के चांस हैं। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना बनेगी। पुराने किसी इन्वेस्टेमेंट से फायदा मिलने के पूरे चांस हैं। परिवार का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। मन शांत रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद भी साबित होगी। कुल मिलाकर ये गोचर सब कुछ ट्रैक पर वापस लाएगा।


