
चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, 8 जुलाई से इन 3 राशियों को होगा विशेष लाभ
Shukra rohini nakshatra gochar: शुक्र जुलाई में चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को खूब आर्थिक लाभ होगा। जानें शुक्र नक्षत्र गोचर से किन राशियों के बदलेंगे दिन।
Shukra in rohini nakshatra: धन-संपदा के कारक शुक्र समय-समय पर अपनी राशि व नक्षत्र बदलते रहते हैं। इस समय शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान हैं और 08 जुलाई को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और फिर 20 जुलाई को नक्षत्र में बदलाव करेंगे। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र के आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ होगा। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों को धन लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति व भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। जानें शुक्र के रोहिणी नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी नौकरी-चाकरी की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में उन्नति मिलेगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्यवश अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस समय नौकरी में उत्थान के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके संबंधों में सुधार होगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि का जीवन में आगमन होगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





