Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra in mithun Rashi on 26 july 2025 yuti with guru these zodiac get Gajlakshmi yog labh and Luck Shine
मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, गुरु के साथ बनाएंगे युति, ये राशियां पाएंगी भाग्य का साथ

मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, गुरु के साथ बनाएंगे युति, ये राशियां पाएंगी भाग्य का साथ

संक्षेप:

इस समय शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं। सावन के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का मिथुन गोचर 26 जुलाई, शनिवार को होगा। अगस्त तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे।  इन दोनों की युति अच्छे और बुरे फल दोनों देती है। 

Thu, 3 July 2025 12:55 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इस समय शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं। सावन के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का मिथुन गोचर 26 जुलाई, शनिवार को होगा। अगस्त तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। इन दोनों की युति अच्छे और बुरे फल दोनों देती है, लेकिन इन दोनों ग्रहों के एक राशि में आने से गजलक्ष्मी योग बनेगा। जिससे कई राशियों के भाग्य में वृद्धि होगी। एक तरफ गुरु के कारण जहां, धन, संतान और विवाह आदि की स्थिति मजबूत करेंगे, वहीं शुक्र धन-संपदा, प्रेम, ऐश्वर्य, भौतिक सुखों व आकर्षण प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि मिथुन राशि में शुक्र के साथ गुरु की युति करीब 26 दिन तक रहेगी। ऐसे में किन राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि यहां पढ़ें , मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेष राशि वालों के लिए शुक्र और गुरु की युति लाभकारी है। बिजनेस में आपके रास्ते में जो दिक्कतें आ रही थीं, वो दूर होंगी। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में आप अच्छे पलों को एंजॉय करेंगे, जीवनसाथी के साथ परेशानियां दूर होंगी। आपको ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाग्य में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि में यह युति बन रही है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस योग के बनने से आपको कहीं से अचानक लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के लोग आत्मविश्वास से हर काम पूरा कर लेंगे।

ये भी पढ़ें:120 दिनों के लिए गुरु होंगे वक्री, सिर्फ इन राशियों को देंगे लाभ

मिथुन राशि के लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी और मकान का सौदा आपको लाभ कराएगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। अगर सरकारी नौकरी के लिए कोई परीक्षा दे रहे हैं, तो उसमें में सफलता मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!