11 सितंबर से 4 राशियों को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा, राहु के नक्षत्र में आ रहे शुक्र
Shukra nakshatra gochar 11 september: धन-संपदा के कारक शुक्र 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। राहु के नक्षत्र में आने से शुक्र कई राशियों को अत्यंत शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें इन राशियों के बारे में।

Venus hast nakshatra transit 2026, शुक्र नक्षत्र परिवर्तन: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव, विलासिता और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। शुक्र 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर गए हैं। अब 11 सितंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 11 सितंबर को चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस नक्षत्र में 24 अक्टूबर तक रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का गोचर कभी किसी राशि के लिए बहुत खराब नहीं होता है। राहु के स्वाति नक्षत्र में आकर शुक्र कुछ राशियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे। इन राशियों का भाग्योदय होने के साथ धन की प्राप्ति हो सकती है। जानें शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।
1. वृषभ राशि:
शुक्र गोचर से वृषभ राशि वालों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप से धन लाभ हो सकता है। अटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
2.कर्क राशि:
कर्क राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। इस समय आपके धन की स्थिति में अच्छा बदलाव हो सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। भौतिक सुखों का बढ़-चढ़कर उपभोग करेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और सदस्यों के बीच तालमेल में वृद्धि का अनुभव करेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
3.तुला राशि:
तुला राशि के वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहतरीन परिणाम प्रदान कर सकता है। स्वाति नक्षत्र में शुक्र के आने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों में वृद्धि होगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी कार्यक्षमता या लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का अवसर मिल सकता है।
4.कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर लाभकारी या शुभता का संकेत दे रहा है। इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है जिससे बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे अटके या फंसे हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यापार में उत्थान हो सकता है।


