शुक्र, गुरु की चाल से खूब होगा लाभ, 14 मई से इन 5 राशियों पर होगी धन और प्रेम की बरसात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shukra Guru gochar mithun rashi : गुरु और शुक्र की ये युति गजलक्ष्मी राजयोग बनाएगी। ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और धन-संपदा देने वाला माना गया है, जिससे कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं। 

शुक्र, गुरु की चाल से खूब होगा लाभ, 14 मई से इन 5 राशियों पर होगी धन और प्रेम की बरसात

Shukra Guru gochar mithun rashi: धन और प्रेम के कारक शुक्र इस समय वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई के दिन शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। मिथुन राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु के साथ युति बनेगी। गुरु और शुक्र की ये युति गजलक्ष्मी राजयोग बनाएगी। यह युति 8 जून, 2026 तक बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और धन-संपदा देने वाला माना गया है। जब भी कुंडली में शुक्र या गुरु की स्थिति मजबूत होती है और वे केंद्र भावों में शुभ ग्रहों के साथ संबंध बनाते हैं, तो इस राजयोग का निर्माण होता है। आहुकर और गुरु गोचर के अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग से मुख्य रूप से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होने की संभावना है-

शुक्र, गुरु की चाल से खूब होगा लाभ, 14 मई से इन 5 राशियों पर होगी धन और प्रेम की बरसात

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक उन्नति के नए दरवाजे खोल सकता है।

  • काफी समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
  • नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय लकी साबित होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि लाएगा।

  • भौतिक सुख जैसे गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे।
  • प्रेम जीवन में खुशियां रहेगी।
  • घर में शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
  • शेयर मार्केट या सही जगह निवेश करने से बड़ा मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को चमकाने वाला साबित होगा।

  • सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • लीडरशिप क्वालिटी के कारण ऑफिस में आपकी वाहवाही होगी।
  • आपकी इंकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।

  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
  • परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

  • आपके बैंक बैलेंस में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।
  • प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में काम आएगी।
  • जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे, वे अब पूरे होने लगेंगे।

गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव बढ़ाने के लिए उपाय

  1. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें गुलाबी फूल चढ़ाएं।
  2. श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है।
  3. पक्षियों को दाना डालें और गरीब कन्याओं की मदद करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!