17 दिनों तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से नौकरी में तरक्की तक बनेंगे योग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

6 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 22 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। करीब 17 दिनों के इस गोचर को वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। इन राशियों के जातकों को नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं।

शुक्र गोचर
Shukra Gochar 2026

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 6 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर 22 नवंबर तक रहेगा। इस तरह करीब 17 दिनों तक शुक्र कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, 5 राशियों के लिए यह गोचर खास रह सकता है। इन राशियों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे।

आइए जानते हैं, शुक्र गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

वृषभ राशि: प्रेम जीवन में आएगी खुशहाली

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।

मिथुन राशि: भूमि-भवन के मामलों में लाभ

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने वाला हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है।

कर्क राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: बढ़ सकती है आमदनी

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर राशि: भाग्य का मिलेगा साथ

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम दे सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को नई डील मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कब तक रहेगा शुक्र का गोचर?

शुक्र 6 नवंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को शुक्र मार्गी होंगे। फिर 22 नवंबर को शुक्र दोबारा तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह कन्या राशि में शुक्र का गोचर करीब 17 दिनों तक रहेगा। इस अवधि में इन पांच राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की ज्योतिषीय संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़17 दिनों तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से नौकरी में तरक्की तक योग