सितंबर में शुक्र अस्त, अक्टूबर में वक्री: 52 दिन इन 4 राशियों की रहेगी खूब मौज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shukra Ast 2026: सितंबर में शुक्र अस्त होने वाले हैं। शुक्र अस्त होने के बाद वक्री भी होंगे। जानें शुक्र की चाल और अवस्था में होने वाला बदलाव किन राशियों के लाएगा अच्छे दिन।

shukra ast september 2026
शुक्र सितंबर में अस्त और अक्टूबर में मार्गी कब होंगे?

Shukra Ast and Vakri 2026 Horoscope: धन-संपदा और वैभव के कारक शुक्र समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की स्थिति में होने वाला परिवर्तन अत्यंत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। आने वाले दिनों में शुक्र अस्त भी होंगे और वक्री भी। वक्री का अर्थ उलटी चाल से है। वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को रात 08:16 बजे अस्त होंगे और करीब 37 दिन अस्त रहने के बाद 30 अक्टूबर 2026 को उदित होंगे। अक्तूबर में ही शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री होंगे और 14 नवंबर 2026 को मार्गी यानी सीधी चाल शुरू करेंगे। शुक्र की चाल में यह परिवर्तन करीब 52 दिनों का रहने वाला है। इस समय शुक्र मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का अस्त और वक्री होना दोनों ही घटना ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। शुक्र की यह अवस्था चार राशियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जानें शुक्र का अस्त और वक्री होना किन राशियों को देगा लाभ।

शुक्र अस्त का प्रभाव:

पंडित उपाध्याय के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य अति समीप पहुंच जाता है, तो अस्त हो जाता है। इस समय उस ग्रह का प्रभाव क्षीण यानी कम हो जाता है। शुक्र को सुख,समृद्धि, विवाह, कला और सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। जब शुक्र अस्त होते हैं तो जीवन के इन क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव या सुस्ती देखने को मिलती है।

शुक्रदेव की 4 राशियों पर बरसेगी कृपा:

कर्क राशि:

शुक्र के प्रभाव से कर्क राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। किसी सकारात्मक समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक और शारीरिक तौर पर भी अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और तारीफ करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अपनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं।

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा और खुशियां आएंगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। खर्च में कमी आएगी और बचत में वृद्धि होगी। इस समय आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लिए शुक्र के प्रभाव से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक उन्नति के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं को साबित करने में सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। धन की स्थिति में सुधार के योग हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। बिजनेस करने वालों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सितंबर में शुक्र अस्त, अक्टूबर में वक्री: 52 दिन 4 राशियों की रहेगी खूब मौज