ठीक 2 दिन बाद शुक्र हो रहे अस्त, 30 अक्टूबर तक 4 राशियों का बढ़ेगा धन और रुतबा
Shukra ast 2026 September bhagyashali rashiya: सितंबर में शुक्र अस्त होकर कुछ राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि डालेंगे। अस्त अवस्था में शुक्र इन राशियों को धन, तरक्की और भाग्य का साथ दिला सकते हैं।

Shukra ast 2026 lucky zodiac signs: धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और संपत्ति के कारक शुक्र ठीक दो दिन बाद यानी 23 सितंबर 2026, बुधवार को अस्त होंगे। जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यंत निकट या पास आ जाता है, तो अस्त अवस्था में हो जाता है। शुक्र अपनी ही राशि तुला में अस्त होंगे और करीब 37 दिन तक अस्त रहने के बाद 30 अक्टूबर 2026 को उदित होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिन पर शुक्र अस्त का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस समय इन राशियों को आर्थिक उन्नति, व्यापारिक सफलता और नौकरी पेशा में तरक्की के साथ प्रेम-संबंधों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पंडित उपाध्याय बताते हैं कि कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि इन चारों राशियों के लिए शुक्र थोड़ी खराब भूमिका निभाता है। धनु राशि के लिए शुक्र षष्ठेश है और मीन राशि के लिए अष्टमेश है। कर्क राशि के लिए भी खराब स्थिति बनाता है और सिंह राशि को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। जब शुक्र अस्त हो जाएगा तो उसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़कर इन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें शुक्र अस्त की लकी राशियों को क्या परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का अनुभव होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंधों में सुधार के संकेत हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यावासायिक सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम बनेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ होगा और व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक तौर पर राहत प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कद बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।
धनु राशि:
धनु राशि वालों को शुक्र अस्त से लाभकारी परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। समाज में आपका कद या रुतबा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। इनकम के नए-नए रास्ते खुलेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। व्यापार करने वालों को नई डील या सौदे में साइन करने का अवसर मिल सकता है।
मीन राशि:
शुक्र अस्त अवस्था में आप छुट्टी सा महसूस करेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

