ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Shubh-panchangPoornima Astrology in Hindi

इस शुभ तिथि पर अमृत वर्षा करते हैं चंद्रदेव, मां लक्ष्मी की करें उपासना 

पूर्णिमा प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष में आने वाला मासिक उत्सव है। प्रत्येक माह की पूर्णिमा को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता है। माघ माह में सत्यव्रत पूर्णिमा को गंगा स्नान कर दान-पुण्य का विशेष महत्

इस शुभ तिथि पर अमृत वर्षा करते हैं चंद्रदेव, मां लक्ष्मी की करें उपासना 
Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutFri, 03 Feb 2023 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिमा प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष में आने वाला मासिक उत्सव है। प्रत्येक माह की पूर्णिमा को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता है। माघ माह में सत्यव्रत पूर्णिमा को गंगा स्नान कर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा पाठ में समय व्यतीत कर कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

माघी पूर्णिमा पर व्रत करने एवं भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से सुख, संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा पर चन्द्रमा अपनी समस्त कलाओं से युक्त होते हैं और पृथ्वी पर अमृत वर्षा करते हैं। इस दिन विशेष रूप से पूजा-पाठ किए जाते हैं। पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी की उपासना करें। इस तिथि पर 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उन्हें मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित करें। इन्हें अगले दिन लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी में रख लें। इसके बाद प्रत्येक पूर्णिमा को इन कौड़ियों को बाहर निकालकर इनकी पूजा करें। पूर्णिमा पर मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को सुगंधित अगरबत्ती एवं इत्र अर्पित करें। पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे की पूजा करें। पूर्णिमा पर भगवान शिव एवं माता पार्वती को सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करें। सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी चंद्रमा को दूध का अर्घ्य प्रदान करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है। मन अगर अशांत है तो पूर्णिमा की रात में कुछ देर चंद्रमा की रोशनी में व्यतीत करें। पूर्णिमा की रात चंद्रदेव को निहारने से आंखों को शीतलता प्राप्त होती है। पूर्णिमा के दिन तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें। इस दिन दान करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त तर्पण करें। पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है। 

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा  नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें