ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Shubh-panchangMasik Shivratri Vrat Astrology in Hindi

इस व्रत का पालन करने से मन हो जाता है भयमुक्त, दूर हो जाता है हर कष्ट 

हर माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मासिक शि‌वरात्रि व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से जीवन में कष्ट, पाप, भय से मुक्ति मिलती है। श्रद्धा के साथ इस व्रत का पालन करने और

इस व्रत का पालन करने से मन हो जाता है भयमुक्त, दूर हो जाता है हर कष्ट 
Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutMon, 21 Nov 2022 01:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मासिक शि‌वरात्रि व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से जीवन में कष्ट, पाप, भय से मुक्ति मिलती है। श्रद्धा के साथ इस व्रत का पालन करने और भगवान शिव, माता पार्वती की उपासना करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इस व्रत को करने से इंद्रियों पर विजय प्राप्त होती है। जो लोग मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने की इच्छा रखते हैं, उन्हें महाशिवरात्रि के दिन से इसका आरंभ करना चाहिए। 

इस दिन बैल को चारा अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन एक मुट्‌ठी चावल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें, लेकिन अक्षत खंड़ित न हों। इस दिन शिव चालीसा का पाठ करने से मन से हर भय दूर हो जाता है। शिव पुराण, शिव स्तुति का पाठ करें। इस दिन सफ़ेद वस्तुएं दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती पर गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित करें। अगर शत्रु से परेशान हैं तो इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। परिवार की समृद्धि के लिए इस दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं। भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास शिव मंदिर में जाकर जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दिन शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। इस व्रत में ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहें। भगवान को मिश्री का भोग लगाएं। विद्यार्थी इस व्रत में शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाएं। ऐसा करने से शिक्षा संबंधित सभी परेशानियों का हल मिलेगा। भगवान शिव को पंचामृत और सफेद पुष्प अर्पित करें। शिव मंदिर में जौ का दान करें। संतान की उन्नति के लिए इस दिन भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। सूखे मेवे का भोग लगाएं। 

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े