ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Shubh-panchangMahashivratri Astrology in Hindi

महाशिवरात्रि : श्रद्धा के साथ करें भगवान शिव का ध्यान, हर मनोरथ होगा पूर्ण  

फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भक्तिभाव से उपासना करें।

महाशिवरात्रि : श्रद्धा के साथ करें भगवान शिव का ध्यान, हर मनोरथ होगा पूर्ण  
Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutThu, 16 Feb 2023 01:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भक्तिभाव से उपासना करें। भगवान शिव श्रद्धा भक्ति के साथ की गई जरा सी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। 

महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं। भगवान शिव, मां पार्वती, कार्तिकेय और गणेशजी की तस्वीर लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। महाशिवरात्रि के दिन घर के हर कोने में नमक का पानी छिड़कें या फिर पूरे घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। महाशिवरात्रि के दिन ओम नम: शिवाय का जाप करते रहें। रुद्राभिषेक करें। भगवान शिव को 108 बेल के पत्ते अर्पित करें। महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन अपने घर के मंदिर में डमरू की स्थापना करें। अगर प्रतिदिन आरती के समय डमरू बजाया जाए तो इसकी ध्वनि से घर में मौजूद समस्त वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। प्रेम, सद्भाव और सुख में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि के दिन अपने घर में रामायण पाठ का आयोजन करें। महाशिवरात्रि के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। शाम के समय पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा न करें। 

इस आलेख में दी गईं जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें