ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Shubh-panchangFalgun Astrology in Hindi

इस माह प्रकृति में होता है उत्साह का संचार, विशेष फलदायी है भगवान श्रीकृष्ण की उपासना 

फाल्गुन माह वर्ष के सबसे शुभ महीनों में से एक है। फाल्गुन माह में प्रकृति में हर और उत्साह का संचार नजर आता है। फागुन मास में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इस मास का धार्मिक व

इस माह प्रकृति में होता है उत्साह का संचार, विशेष फलदायी है भगवान श्रीकृष्ण की उपासना 
Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutSat, 04 Feb 2023 02:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फाल्गुन माह वर्ष के सबसे शुभ महीनों में से एक है। फाल्गुन माह में प्रकृति में हर और उत्साह का संचार नजर आता है। फागुन मास में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इस मास का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। फाल्गुन मास सूर्यदेव के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को फाल्गुन कहा जाता है।

यह माह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इस माह भगवान श्रीकृष्ण के तीन स्वरूप बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह में चंद्रदेव का जन्म हुआ। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा को समुद्र मंथन के समय मां लक्ष्मी का जन्म हुआ। इस माह दान, पुण्य और तर्पण करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में भगवान शिव को सफेद चंदन का टीका लगाने से शरीर रोगमुक्त होता है। इस माह हिन्दू धर्म का सबसे प्रसिद्ध त्योहार होली मनाया जाता है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज मनाई जाती है। इसे फाल्गुन मास में सबसे पावन दिन माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस दिन राधे श्याम की आराधना की जाती है। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी नाम से जाना जाता है। फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं का नदियों में वास होता है। इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस माह द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी को बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश की उपासना की जाती है।

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें