ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Shubh-panchangEaster Sunday Astrology in Hindi

क्षमा का संदेश देता है यह पर्व 

गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया जाता है और ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु पुन:

क्षमा का संदेश देता है यह पर्व 
Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutSat, 08 Apr 2023 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया जाता है और ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए। इसलिए इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। जब प्रभु यीशु पुन: जीवित हुए तो उन्होंने क्षमा का महत्व बताया। प्रभु यीशु ने खुद उन लोगों को माफ कर दिया जिन्होंने उन्हें कष्ट पहुंचाया था। यह पर्व क्षमा का संदेश देता है। 

ईस्टर पर सजी हुई मोमबत्तियां अपने घरों में जलाना तथा मित्रों में इन्हें बांटना प्रचलित परंपरा है। ईस्टर पवित्र रविवार को खजूर इतवार कहा जाता है। ईस्टर का पर्व जीवन के बदलाव के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर की आराधना उषाकाल में की जाती है इसे सनराइज सर्विस कहते हैं। गुड फ्राइडे से तीसरे दिन रविवार को लेकर माना जाता है कि सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए। ईसाई धर्म के अनुयायी मानते हैं कि पुन: जीवित होने के बाद चालीस दिन तक प्रभु यीशु शिष्यों और मित्रों के साथ रहे और अंत में स्वर्ग चले गए। मान्यता है कि ईस्टर पर नए कपड़े पहनते हैं तो पूरे वर्ष शुभकामनाएं मिलती हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में देते हैं। इस दिन अंडे का महत्व इसलिए है, क्योंकि अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक माना जाता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें