Maha Shivratri 2026: भोले शंकर-मां पार्वती के विवाहोत्सव पर राम मंदिर में रुद्राभिषेक समेत और क्या-क्या, पढ़ें

Feb 13, 2026 09:34 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या, संवाददाता
share Share
Follow Us on

Shri Ram Janmbhoomi Temple: महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भूत भावन शंकर एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर में इसी के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मभूमि परिसर को सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है।

Maha Shivratri 2026: भोले शंकर-मां पार्वती के विवाहोत्सव पर राम मंदिर में रुद्राभिषेक समेत और क्या-क्या, पढ़ें

महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भूत भावन शंकर एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर में इसी के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मभूमि परिसर को सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है।

रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा

हालांकि राम मंदिर के प्रवेश द्वार आद्य गुरु जगद्गुरु रामानंदाचार्य समेत अन्य प्रवेश द्वार द्वारों को भी सजाए जाने के बारे में विमर्श किया जा रहा है। उधर रविवार को महाशिवरात्रि का मुख्य पर्व माना गया है। इस अवसर पर कुबेर नवरत्न टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव एवं राम मंदिर के परकोटे के छह मंदिरों में शामिल शिवालय में रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजन किया जाएगा।

उज्जैन से आमंत्रित किए गये भोलेनाथ के श्रृंगारी

मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि इस तिथि पर दोनों शिवालयों को दर्शनार्थियों के लिए खुला रखा जाएगा। इस दौरान दर्शनार्थी के रूप में मंदिर निर्माण एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकर्ता व पुजारी गण दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

भगवान का विशेष श्रृंगार

बताया गया कि दिन भर के अनुष्ठान के उपरांत सायंकाल गोधूलि बेला में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बताया गया कि भगवान भोलेनाथ के विशेष शृंगार के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से शृंगारियों को आमंत्रित किया गया है। इस शृंगार के लिए करीब दो घंटे का समय लगेगा।

भगवान की महाआरती

भगवान के शृंगार के बाद झांकी के अनावरण के अवसर पर भगवान की महाआरती की जाएगी। पुनः भगवान के विवाह के लिए वैदिक अनुष्ठान भी किया जाएगा। इस दौरान भक्तों का राम मंदिर में दर्शन अनवरत चलता रहेगा।

नागेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगी परम्परागत बारात

महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को नागेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की परम्परागत बारात निकाली जाएगी। इस अवसर पर बारात में अलग-अलग तरह के लोक नृत्य दल भी शामिल होंगे। बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकाली जिन्हें वाली बारात में भगवान शिव के स्वरूप नंदी स्वरूप रथ पर सवार होकर आकर्षण बनेंगे।

जागरण के लिए आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या में आगमन होगा। श्रद्धालु गण प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ भगवान शंकर के रात्रिकालीन विवाह उत्सव का भी आनंद लेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए अंगद टीला पर भी पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अनुष्ठान किया जाएगा। इसके साथ ही यहां भी अनुष्ठान पूर्वक भगवान का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि जागरण के लिए भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को अंगद टीला जाने पर कोई बंदिश नहीं रहेगी।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shri Ram Janmbhoomi Temple ayodhya will be decorated with flowers on mahashivtari bhole shankar maa parvati vivah
;;;