जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: आज व्हाट्सएप और इंस्टा पर लगाएं ये कैप्शन
जन्माष्टमी पर आज कान्हा के जन्मोत्सव पर व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर लगाने के लिए पढ़ें 2-लाइनर कैप्शन जो आपके पोस्ट में चार चांद लगा देंगे।

Shri Krishna Janamashtmi 2 Liners Quotes: आज यानी 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव की धूम चारों ओर दिखेगी। इस दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वहीं लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए दिल छू ले वाला कैप्शन या फिर कोट्स ढूंढते हैं।
अगर आप भी अच्छे कैप्शन की तलाश में हैं तो यहां पर पढ़ें भगवान के जन्मोत्सव से जुड़े टू-लाइनर्स जो आपके पोस्ट की रौनक और भी बढ़ा देंगे। अगर आप व्हाट्सएप या फिर इंस्टाग्राम पर कोई तस्वीर या फिर वीडियो शेयर कर रहे हैं तो नीचे दिए गए कैप्शन आपके इस काम को और भी आसान बना सकते हैं।
यहां पढ़ें श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े 15 खास टू-लाइनर्स जो आपके पोस्ट में चार चांद लगा देंगे-
1. श्रीकृष्ण का नाम होठों पर और सुकून हो पास
बस बनी रहे कृपा उनकी हमेशा हर पल हो खास।
2. मुरली की धुन हो और लड्डू गोपाल का हो साथ
खूबसूरत लगने लगेगी फिर जिंदगी की हर एक बात।
3. श्रीकृष्ण के रंग में रंग गया मेरा दिल
अब हर पल लगने लगा है और भी हसीन।
4. नटखट हैं कान्हा और प्यारी है उनकी मुस्कान
हर दिल में हैं बसते और हैं हमारी जान।
5. जहां है मुरली मोहन का नाम वहां है सुकून
उनकी भक्ति से मिल जाए दिल को एक जुनून।
6. कान्हा वाली वाइब मन को चाहिए
आज घर में थोटा सा वृंदावन चाहिए।
7. कृष्णा हो साथ तो डर हो कैसा
उनकी वजह से हर पल हो सुकून जैसा।
8. माखन चुराने वाले मेरे नंदलाल हैं
हर लीला है प्यारी करते वो कमाल हैं।
9. दिल में श्रीकृष्णा और आंखों में है प्यार
बस यही है मेरी जिंदगी का असली श्रृंगार।
10. राधा सा प्रेम और श्रीकृष्णा का नाम
इन्हीं दोनों में बसता है मेरा सारा जहान।
11. कान्हा की मुरली जब-जब है बजे
मिट जाए दुख और हर दिल है खिले।
12. मेरी हर दुआ का एक ही नाम
नहीं चाहिए दुनिया मेरे हैं बस श्याम।
13. कान्हा के रंग में आज रंग जाएं
मेरे मन को हमेशा मुरली मोहन ही भाएं।
14. नंद के घर आई हैं खुशियां
कान्हा की वजह से सजी है दुनिया।
15. आज जन्माष्टमी पर दूर हो सारे दुख
कान्हा अपने संग ले जाए कई सुख।


