Hindi Newsधर्म न्यूज़shri banke bihari mandir vrindavan Treasury open after 54 year
54 साल बाद खुला श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना

54 साल बाद खुला श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना

संक्षेप:

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर के गर्भगृह के पास 54 वर्ष से बंद तोशाखाना का दरवाजा शनिवार को खोला गया। हालांकि खोले दरवाजों के पीछे अभी तक कुछ खास नहीं मिला है।

Sun, 19 Oct 2025 06:16 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद
share Share
Follow Us on

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर के गर्भगृह के पास 54 वर्ष से बंद तोशाखाना का दरवाजा शनिवार को खोला गया। हालांकि खोले दरवाजों के पीछे अभी तक कुछ खास नहीं मिला है। मंदिर प्रबंधन की हाई पावर्ड मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की निगरानी में यहां पर चार बॉक्स, पीतल के बर्तन मिले। इस दौरान तोशखाने में सांप के दो बच्चे भी मिले। नीचे की ओर जाती हुई गुप्त सीढ़ियां भी दिखी हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई रोककर दरवाजा को सील कर दिया है। साढ़े तीन घंटे चली कार्यवाही के दौरान मंदिर में गोस्वामी समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भक्तिकाल के दौरान श्री बांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह में ठाकुरजी के सिंहासन के नीचे तोशाखाना बनवाया गया था। गर्भगृह के पास कोठरी से तोशाखाना का रास्ता है। मंदिर की सेवा में मिलने वाले आभूषण व अन्य सामानों को यहां रखा जाता था।

1971 में आखिरी बार इसका दरवाजा खोला गया। तब मिले आभूषणों को मंदिर लॉकर में रख तोशाखाना को सील बंद कर दिया। वर्षों बाद शनिवार को फिर मौका आया, जब तोशाखाना का रहस्य जानने को दरवाजे तोड़े गए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित हाई पावर्ड मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर कार्यवाही की गई।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!