देवघर में बाबा वैद्यनाथ को अर्पित हुआ तिल-गुड़ का महाभोग

Jan 15, 2026 08:19 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, देवघर, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Shree Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir:द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के पावन दरबार में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 

देवघर में बाबा वैद्यनाथ को अर्पित हुआ तिल-गुड़ का महाभोग

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के पावन दरबार में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा वैद्यनाथधाम में बुधवार सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावन शिवगंगा में डुबकी लगाने के पश्चात बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। मकर संक्रांति के अवसर पर बाबानगरी की प्राचीन परंपरा के अनुसार, कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ को प्रात:कालीन पूजा के क्रम में पुजारी ने विशेष रूप से तिल, गुड़, लड्डू, नया चावल और दही का भोग अर्पित किया। मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होने के इस पावन काल में काले तिल और गुड़ का दान व अर्पण शनि दोष से मुक्ति दिलाता है और आरोग्यता प्रदान करता है। उधर तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में यजमानों ने बाबा को नए अन्न और गुड़ का नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मकर संक्रांति से बाबा वैद्यनाथ को विशेष रूप से खिचड़ी भोग अर्पण करने की भी शुरूआत हो गयी।

पूरे माघ माह तक बाबा वैद्यनाथ को भोग स्वरूप खिचड़ी अर्पण किया जाएगा। खिचड़ी चावल, दाल, घी और मौसमी सब्जियों के मेल से बनाई जाती है। देवघर की इस परंपरा में खिचड़ी का भोग न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह भीषण ठंड में शरीर को ऊर्जा देने वाला स्वास्थ्यवर्धक आहार भी माना जाता है। वहीं मकर संक्रांति पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बाबा बासुकीनाथ व माता पार्वती को भोग लगाया गया

मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य पर बुधवार को बाबा बासुकीनाथ और माता पार्वती को तिल -गुड़ व दही का भोग लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मकर संक्रांति पर कपकपाती ठंढ के बावजूद तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर भोलेनाथ की पूजा की और तिल- गुड़ चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य पर बुधवार को मकर संक्रांति के पुण्यकाल को लेकर श्रद्धालुओं ने तिल गुड़ और अन्य उपचारों से पूजा-अर्चना किया।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!
;;;