23 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी पर मेष से लेकर मीन राशि करें उपाय, बढ़ेगा धन, धान्य

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shravan Putrada Ekadashi 2026 Upay : एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए अपनी राशि अनुसार श्रावण पुत्रदा एकादशी पर करें ये उपाय -

Shravan Putrada Ekadashi 2026 Upay sawan Putrada Ekadashi ko kya upay kare
सावन की एकादशी के उपाय

Shravan Putrada Ekadashi 2026 Upay: इस साल अगस्त के महीने में श्रावण शुक्ल पक्ष, एकादशी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। श्रावण पुत्रदा एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। विधिवत तरीके से विष्णु जी की उपासना करने से जीवन की ज्यादातर समस्याएं खत्म हो सकती हैं। मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसलिए 23 अगस्त 2026 को अपनी राशि अनुसार श्रावण पुत्रदा एकादशी पर करें ये उपाय-

23 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी पर मेष से लेकर मीन राशि करें उपाय, बढ़ेगा धन, धान्य

मेष राशि- मेष राशि के लोग श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं।

वृषभ राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी को विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग श्रावण पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- श्री हरी विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान को पीले पुष्प चढ़ाएं।

सिंह राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान विष्णु को गुड का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी को कन्या राशि के लोग भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी को वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करें और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरी विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को श्रावण पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान को गुड और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए और हल्दी की गांठ चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- श्रावण पुत्रदा एकादशी पर विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को ॐ विष्णवे नमः का मंत्र जाप करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़23 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी पर मेष से लेकर मीन राशि करें उपाय, बढ़ेगा धन