Hindi Newsधर्म न्यूज़Should a Panchmukhi Hanuman image be placed at the main entrance or not know rules
मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम

मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम

संक्षेप:

कई लोग अपने घर में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इस तस्वीर को कहां लगाया जाए। कुछ लोग पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि यहां तस्वीर लगाना चाहिए या नहीं।

Jan 04, 2026 07:01 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदू धर्म में घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि घर में यदि सही दिशा में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई जाए, तो घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ऐसे में कई लोग अपने घर में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इस तस्वीर को कहां लगाया जाए। कुछ लोग पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि यहां तस्वीर लगाना चाहिए या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंचमुखी हनुमान जी की अर्थ
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर में 5 मुख होते हैं। इसे पांच दिशाओं की सुरक्षा का प्रतीक होता है। पूर्व दिशा में हनुमान जी का मुख शत्रुनाशक, दक्षिण दिशा भय से रक्षा, पश्चिम दिशा में विष से सुरक्षा, उत्तर दिशा में भूमि और धन लाभ, ऊर्ध्व दिशा में विद्या और ज्ञाइसे लगाने से घर में शक्ति का मतलब होता है। इससे ऊर्जा का संचार सबसे ज्यादा होता है।

लाभ

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर आपको अपने घर को बुरी नजरों से बचाना है तो इनकी तस्वीर को आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। घर में या मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। लेकिन मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाते हैं, तब भी दिशा का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

तस्वीर मुख्य द्वार पर कैसे लगाएं
सबसे उपयुक्त स्थान घर के दरवाजे के ऊपर बाहर की दीवार है, जिससे जैसे ही कोई घर में प्रवेश करें, वहां पर इसे लगाएं।
ध्यान रखें कि हनुमान जी का चेहरा बाहर की तरफ हो।
ऐसा करना बुरी नजर, टोने-टोटके और बाहरी नकारात्मक शक्तियों को घर के दूर रखता है।
अगर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो तस्वीर लगाते समय हनुमान जी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। इस बात का ध्यान रखें।

यहां बिल्कुल ना लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर शौचालय या बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही, तस्वीर लगाने वाली जगह को हमेशा साफ-सुथरा जरूर रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र किन राशि के लोगों को पहननी चाहिए नीलम, जाने विधि व फायदे
ये भी पढ़ें:इस मूलांक के लोग होते हैं बुद्धिमान और सफल बिजनेसमैन, पर प्यार में खाते हैं धोखा
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!