Sheetala Saptami 2026: 10 , 11 मार्च को शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि, शीतला माता को लगता है बासी खाने का भोग

Mar 09, 2026 09:26 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

होली के कुछ दिन बाद आने वाला शीतला सप्तमी और अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की रक्षा के लिए माता शीतला की पूजा करती है, जिससे उन्हें रोग ना लगे और परिवार में शांति रहे।   

Sheetala Saptami 2026: 10 , 11 मार्च को शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि, शीतला माता को लगता है बासी खाने का भोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। कई जगहों पर इसे बसौड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। इस दिन बासी खाना खाया जाता है। माता शीतला को भी बासी खाने का भोग लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शीतलता की देवी माता शीतला ठंडा प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसलिए इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बना हुआ ठंडा भोजन ही माता को भोग लगाया जाता है। जिस दिन शीतला सप्तमी की पूजा करनी हो तो एक दिन पहले छठी के दिन रात को प्रसाद का खाना बनाया जाता है। अगर अष्टमी की पूजा करनी है, तो एक दिन पहले सप्तमी की रात को खाना बनाया जाता है।

कैसे होती है माता शीतला की पूजा

जिस भी दिन आपके यहां पूजा होता है, सप्तमी या अष्टमी को तो उस दिन स्नान करके मंदिर जाएं। पहले माता को जल अर्पित करें। ज्योति जलाएं और माता को जो भी पकवान बनाएं हो, पुआ, खीर-पुड़ी, कढ़ी-चावल, भीगी चने की दाल आदि भोग की साम्रगी का भोग लगाएं। सुबह आर शाम दोनों समय चूल्हा नहीं जलाते हैं और बासी भोजन ही ग्रहण करते हैं। बासी भोजन का भोग लगाने के कारण ही इसे बसिऔरा पूजा कहा जाता है। जो लोग किसी कारणवश सप्तमी और अष्टमी के दिन माता शीतला की बसिऔरा पूजा नहीं कर पाते हैं, वे पूरे चैत्र महीने के किसी भी मंगलवार या शनिवार को माता शीतला को जल अर्पित कर बसिऔरा पूजा पूर्ण कर सकते हैं। माता शीतल को चेचक, खसरा, हैजा, पिलेख व बोदरी जैसी बीमारी से निजात की देवी भी माना गया है।

2026 में कब है शीतला सप्तमी

साल 2026 में शीतला सप्तमी का व्रत 10 मार्च, मंगलवार को रखा जाएगा।

2026 में कब है शीतला अष्टमी- साल 2026 में शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च, बुधवार को रखा जाएगा।

अष्टमी सप्तमी की शुरुआत: 10 मार्च, रात 01:54 बजे

शीतलाअष्टमी पूजा का शुभ समय: सुबह 06:36 बजे से शाम 06:27 बजे तक

आपको बता दें कि इस दिन गुडगांव के शीतला माता मंदिर में बहु से लोग माता के दर्शन करने आते हैं शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार से उमड़ने लगेगी। रविवार रात से ही बाहरी श्रद्धालु आकर सोमवार को दर्शन करेंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को भक्तों की संख्या में और अधिक बढ़ने होने की उम्मीद है। यहां चैत मेले में काफी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन करने पहुंचते है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!