Hindi Newsधर्म न्यूज़shattila ekadashi 2026 vrat katha in hindi read magh maas ekadashi shattila ekadashi vrat katha kahani
Shattila Ekadashi Katha: षट्तिला एकादशी के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, इसके बिना है अधूरा व्रत

Shattila Ekadashi Katha: षट्तिला एकादशी के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, इसके बिना है अधूरा व्रत

संक्षेप:

Shattila ekadashi 2026 Vrat ki katha in hindi: आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी हैं। इस एकादशी में तिल का बहुत अधिक महत्व है। आइए यहां पढ़ें षट्तिला एकादशी व्रत की कथा

Jan 14, 2026 08:37 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shattila ekadashi 2026 katha in hindi: माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस एकादशी में तिल का बहुत अधिक महत्व है। पद्मपुराण में श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस एकादशी का महत्व बताया है। इसमें कहा गया है कि श्रीभगवान ने कहा है कि माघ मासके कृष्ण पक्ष की जो एकादशी है, वह षट्तिला के नामसे विख्यात है, जो सब पापोंका नाश करनेवाली है। अब तुम 'घट्तिला'की पापहारिणी कथा सुनो, जिसे मुनिश्रेष्ठ पुलस्त्यने दाल्भ्यसे कहा था। दाल्भ्यने पूछा--ब्रह्मन्‌ ! मृत्युलोकमें आये हुए प्राणी प्रायः पापकर्म करते हैं। उन्हें नरक में न जाना पड़े, इसके लिये कौन-सा उपाय है? बतानेकी कृपा करें। पुलस्त्यजी बोले-महाभाग ! तुमने बहुत अच्छी बात पूछी है, बतलाता हूं; सुनो। माघ मास आने पर मनुष्य को चाहिए कि वह नहा-धोकर पवित्र हो इन्द्रियों को संयममें रखते हुए काम, क्रोध, अहंकार, लोभ और चुगली आदि बुराइयों को त्याग दे। भगवान का स्मरण करके जलसे पैर धोकर भूमिपर पड़े हुए गोबर का संग्रह करे। उसमें तिल और कपास छोड़कर एक सौ आठ पिंडिकाएं बनाएं। फिर माघमें जब आर्द्री या मूल नक्षत्र आए, तंब कृष्ण पक्ष की एकादशी करने के लिए नियम ग्रहण करें। अच्छे से स्नान करके पवित्र हो शुद्धभाव से देवाधिदेव श्रीविष्णुकी पूजा करें। कोई भूल हो जाने पर श्रीकृष्ण का नामोचारण करें। रात को जागरण और होम करें। चन्दन, अरगजा, कपूर, नेवेद्य आदि सामग्री से चक्र और गदा धारण करने वाले देवदेवेश्वर श्रीहरिकी पूजा करें। तत्पश्चात्भ गवान का स्मरण करके बारम्बार श्रीकृष्णनामका उच्चारण करते हुए कुम्हड़े, नारियल अथवा बिजौरे के फलसे भगवान को अर्ध्य दे।

एक कथा इस प्रकार है

इस पर नारद जी ने एक कथा सुनाई उन्होंने बताया कि एक ब्राह्मणी थी। वह चान्द्रायणादि व्रत किया करती थी। उसके व्रतों के प्रभाव के कारण उसे सभी पाप नष्ट हो गए थे। वह व्रत करते-करते बहुत दुर्लभ हो गई थी। ऐसे में नारदजी ने सोचा कि इस ब्राहम्णी से कुछ दान मांग कर आता हूं। इस पर वह भिक्षक बन उसके द्वार पर पहुंचा और ब्राह्मणीसे भिक्षा के तौर पर मिट्टी का ढेर मिला। कुछ दिन बाद ब्राह्मणी का निधन हो गया। वह स्वर्ग गई, लेकिन जब स्वर्ग जाकर उसने देखा तो उसे मिट्टी के ढ़ेर के दान में एक महल मिला, लेकिन बाकी कुछ नहीं था, वह नारद जी के पास मदद के लिए पहुंची। नारद जी ने कहा कि आपने व्रत किए और पाप नष्ट होने के कारण आपको स्वर्ग मिला। आपने जो दान किया उसका महल मिला, लेकिन और कुछ दान नहीं किया तो अब क्या मिले। इस पर ब्राह्मणी ने कहा कि ऐसी गरीबी कैसे कम करूं। इस पर नारद जी ने कहा कि कल तुम्हारे पर देव कन्या आएंगी, तुम दरवाजा खोले बिना षटतिला एकादशी व्रत का महात्मय सुन लेना। जब देवकन्या आईं थी ब्राह्मणी ने वैसा ही किया। देवकन्या बोलीं कि यह षटतिला एकादशी का व्रत भाग्य को संवारने वाला और गौ हत्या, ब्रा्म हत्या जैसे महापाप का शमन करने वाला है। ऐसा सुन ने के बाद ब्राह्मणी ने भी व्रत किया और उसके महल में सभी विभूतियां आ गईं। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने वाले और इस दिन तिल का दान करने वाले को स्वर्ग मिलता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!