कल शतभिषा नक्षत्र में राहु गोचर, शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, आसान से उपाय से मिलेगी हर चीज
Rahu Gochar in Shatabhisha Nakshatra 2026: 31 मई को राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष, मिथुन और कुंभ राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन उपायों से चीजें और भी आसान हो सकती हैं

31 मई का दिन मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से कल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल कल राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करने वाला है। शतभिषा राहु का अपना नक्षत्र माना जाता है और इसी वजह से इस गोचर का असर काफी प्रभावशाली रहने वाला है। ऐसे में मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए कल से करियर में ग्रोथ, धन लाभ और नए मौके मिलने की संभावना दोगुनी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि कि आखिर इन राशियों को राहु का ये गोचर किस तरह से लाभ पहुंचाएगा। साथ में जानेंगे कुछ ऐसे आसान से उपाय जो इस ग्रोचर के शुभ प्रभाव को और भी मजबूत कर सकते हैं।
कैसा ग्रह है राहु
ज्योतिष शास्त्र में राहु को ऐसा ग्रह माना जाता है जो अचानक से ही सफलता, धन लाभ और नए मौके दिलवाता है। जब किसी की कुंडली में राहु शुभ स्थिति में होता है तो उसे करियर में तरक्की, समाज में मान-सम्मान और कई अचीवमेंट्स मिलने लगती हैं। राहु का नाम सुनकर लोग डरते हैं लेकिन इसका पॉजिटिव साइड खूब लाभ देने वाला होता है।
मेष राशि
राहु का ये गोचर मेष राशि की आर्थिक स्थिति को मजबूत करके जाएगा। कहीं से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कमाई के नए-नए सोर्स बनेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस टाइम पीरियड में अच्छा प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मिथुन राशि
बुध की राशि मिथुन को इस गोचर की वजह से भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके अब मिलते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर मेहनत का फल अब जाकर मिलेगा और बेहिसाब मिलेगा। विदेश से जुडे़ काम में सफलता मिलने के पूरे चांस बनेंगे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी मौका अच्छा होगा। अगर परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन रही थी तो अब चीजें सही होंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु का ये गोचर काफी अच्छा माना जा रहा है। करियर और बिजनेस से जुड़ी चीजों में अच्छा लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और साथ में अब आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और इस वजह से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
राहु गोचर में शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय
1. शनिवार के दिन ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः मंत्र का जाप करें।
2. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
3. काले तिल, सरसों का तेल या फिर काले कपड़े का दान करना शुभ होगा।
4. जरूरतमंदों को सामर्थ्य के हिसाब से खाना खिलाएं।
5. काले कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभ मिलेगा।
6. दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें।
7. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया नियमित रूप से जलाएं।
8. राहु गोचर के दौरान एक्साइटमेंट और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
9. अपना कुछ समय मेडिटेशन को जरूर दें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


