आज 2 मुहूर्त में करें नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कैसे करें कलश की स्थापना और उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Shardiya Navratri Timing Kalash Sthapana Muhurat 2026 : उदया तिथि में नवरात्रि के पहले दिन का व्रत 11 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा। इसी दिन कलश या घट स्थापना की जाएगी। रविवार को कलश स्थापना के लिए दो उत्तम मुहूर्त मिल रहे हैं। 

Shardiya Navratri Timing Kalash Sthapana Muhurat from 8:58 am Navratri pooja upay
11 अक्टूबर को 2 मुहूर्त में करें नवरात्रि कलश स्थापना

Shardiya Navratri Timing Kalash Sthapana Muhurat, नवरात्रि का मुहूर्त : नवरात्रि की शुभ घड़ी आ चुकी है। रविवार से घर- घर में देवी दुर्गा का आगमन होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू करने का विधान है। नवरात्रि के नौ दिनों में विधि- विधान के साथ देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। पंचांग अनुसार, प्रतिपदा तिथि शारदीय नवरात्रि शुरू होती है। शनिवार की रात से प्रतिप्रदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो रविवार के दिन रात साढ़े नौ बजे तक रहेगी। उदया तिथि में नवरात्रि के पहले दिन का व्रत 11 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा। इसी दिन कलश या घट स्थापना की जाएगी। कलश में समस्त देवी और देवताओं का वास माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि के दिन पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं-

11 अक्टूबर को 2 मुहूर्त में करें नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कैसे करें कलश की स्थापना और उपाय

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 11 अक्टूबर के दिन स्थिर लग्न मुहूर्त सुबह में 8 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तम मुहूर्त सुबह में 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन किस देवी की पूजा होगी?

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी।

नवरात्रि पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम

शारदीय नवरात्रि की पूजा शुरू करने से पहले भगवान श्री गणेश को नमन करें और उनका ध्यान करें। मान्यता है किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ की शुरुआत बिना भगवान गणेश जी का ध्यान किए नहीं होती है। ऐसे में नवरात्रि पूजन शुरू करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करें। प्रभु का जलाभिषेक करें, चंदन और पुष्प अर्पित कर नमन करें।

कैसे करें कलश स्थापना?

सबसे पहले पूजा स्थान की गंगाजल से शुद्धि करें। अब हल्दी से अष्टदल बना लें। कलश स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज बोएं। अब एक मिट्टी या तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं। लोटे के ऊपरी हिस्से में मौली बांधें। अब इस लोटे में साफ पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं। अब इस कलश के पानी में सिक्का, हल्दी, सुपारी, अक्षत, पान, फूल और इलायची डालें। फिर पांच प्रकार के पत्ते रखें और कलश को ढक दें। इसके बाद लाल चुनरी में नारियल लपेट कलश के ऊपर रख दें।

कलश स्थापना की सामाग्री

कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और शृंगार पिटारी भी चाहिए।

कलश स्थापना पूजा के समय कौन सा मंत्र पढ़ें?

ॐ कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः, मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः स्मृताः

ॐ कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः,

मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः स्मृताः।

कुक्षौ तु सागराः सर्वे सप्तद्वीपा वसुन्धरा,

ऋग्वेदोऽथ यजुर्वेदः सामवेदो ह्यथर्वणः।

नवरात्रि का उपाय

शारदीय नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।a

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़11 अक्टूबर को 2 मुहूर्त में करें नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कैसे करें कलश स्थाप