Navratri Saptami Kab: सप्तमी तिथि दो दिन, व्रत का मान्य किस दिन? पढ़ें ज्योतिर्विद की सटीक राय
Navratri me saptami kis din manayi jayegi: नवरात्रि में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जानें इस बार नवरात्रि में सप्तमी कब है।

Shardiya Navratri saptami 2026 Kab Hai: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, व्रत-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए खास माना जाता है। इन दिनों में मां भवानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्रि के यूं तो हर दिन मां भगवती की उपासना और कृपा पाने के लिए शुभ माने गए हैं लेकिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व है। नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करती है। इस बार नवरात्रि में सप्तमी तिथि दो दिन रहने वाली है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान सप्तमी व्रत रखने वाले भक्तों को सप्तमी व्रत का मान्य किस होगा, यह जानना जरूरी है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से नवरात्रि में सप्तमी व्रत कब रखा जाएगा।
नवरात्रि में सप्तमी व्रत कब है?
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि की सप्तमी व्रत की सही तारीख जानने के लिए सप्तमी तिथि के प्रारंभ और समाप्त होने का समय देखना चाहिए। व्रत और पूजा की मान्यता में तिथि के साथ सूर्योदय का विशेष महत्व होता है। सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर 2026 को प्रात:काल में प्रारंभ होगी और 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:28 बजे तक विद्यमान रहेगी। 17 और 18 अक्टूबर दोनों ही दिन सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि होने के कारण इसका मान्य दो दिन रहेगा। नवरात्रि में सप्तमी व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा और इस दिन ही मां कालरात्रि की पूजा होगी।
मां कालरात्रि की पूजा करने से क्या लाभ होता है?
मां कालरात्रि को शक्ति, साहस और अभय प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से भय और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। मां की पूजा से जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार होता है। मां कालरात्रि की कृपा से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
सप्तमी व्रत में किन बातों का ध्यान रखें?
1. इस दिन किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। इस दिन गुस्सा (क्रोध) और नकारात्मकता से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
2. नवरात्रि में सप्तमी व्रत हर भक्त को अपनी श्रद्धा, स्वास्थ्य और सामर्थ्य के अनुसार रखना चाहिए।
3. पूजा के दौरान स्वच्छता और सात्विकता का ध्यान रखें।
4. मां कालरात्रि की पूजा के साथ इस दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

