Navami kab hai: नवरात्रि में नवमी व्रत 19 या 20 अक्टूबर कब रखना रहेगा उत्तम? जानें पंडित जी से

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri Navami Vrat Kis din hai 2026: हिंदू धर्म नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व है। नवमी तिथि पर हवन के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। जानें इस बार नवमी व्रत किस दिन रखा जाएगा।

navratri navami vrat october me kab hai
नवरात्रि नवमी व्रत 2026 कब है?

Navratri Navami 2026 Vrat Date: नवरात्रि की नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से सिद्धियों के साथ मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन बहुत से लोग व्रत की पूर्णता के लिए हवन और कन्या पूजन करते हैं। इस बार नवमी तिथि 19 अक्टूबर 2026 को प्रारंभ होगी और 20 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगी। दो दिन नवमी तिथि होने के कारण लोगों के बीच व्रत की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। नवमी तिथि में शुभ मुहूर्त में हवन और कन्या पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें नवरात्रि का नवमी व्रत 19 या 20 अक्टूबर कब रखा जाएगा?

नवरात्रि में नवमी तिथि कब से कब तक रहेगी:

पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को सुबह 8:05 बजे से नवमी तिथि प्रारंभ होगी और 20 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 9:46 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी।

नवमी व्रत किस दिन रखना रहेगा उत्तम?

ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान के निदेशक पंडित दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि नवमी तिथि का मान्य 19 अक्टूबर को किया जाएगा और नवमी तिथि में कन्या पूजन सुबह 07 बजकर 55 मिनट के बाद से 20 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 35 मिनट से पहले करना शुभ रहेगा।

नवमी व्रत का पारण कब किया जाएगा?

नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी तिथि का व्रत 20 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 35 बजे तक व्याप्त रहेगा, इसके बाद नवमी व्रत का पारण किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह 09:35 बजे दशमी तिथि लग जाएगी।

नवमी तिथि पर हवन और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त:

हिंदू धर्म में नवमी तिथि पर शुभ मुहूर्त में मां सिद्धिदात्री के साथ हवन और कन्या पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 19 अक्टूबर को हवन-पूजन के ये हैं शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:53 बजे से सुबह 05:41 बजे तक।

अमृत काल -सुबह 08:28 बजे से सुबह 10:16 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक।

20 अक्टूबर को हवन पूजन का शुभ समय:

20 अक्टूबर को सुबह 06:25 बजे से दोपहर 09:35 बजे तक हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

नवमी में हवन और कन्या पूजन करने से क्या होता है?

नवरात्रि की नवमी के दिन हवन करने और कन्याओं को भोजन कराने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा की कृपा से मनवांछित फल मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़19 या 20 अक्टूबर नवरात्रि में नवमी व्रत रखना किस दिन उत्तम? जानें पंडित जी से