आज नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें स्कंदमाता की पूजा? जानें मुहूर्त, मंत्र, भोग,कथा और आरती

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri 5th Day 2026, मां स्कंदमाता पूजा विधि: आज 15 अक्टूबर 2026 नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कदंमाता को समर्पित है। मान्यता है कि देवी स्कदंमाता की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

navratri 5th day 2026
नवरात्रि का पांचवां दिन, स्कंदमाता पूजा विधि

Navratri 5th Day 15 October 2026, Maa Skandamata: नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित माना जाता है। इस समय शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। नवरात्रि का पांचवां दिन आज यानी 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। प्रेम और ममता की प्रतीक मां स्कंदमाता को विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता स्कंद कुमार भगवान कार्तिकेय की माता हैं। देवी की गोद में स्वयं देव विराजमान हैं। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मां अपने भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती हैं। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने, व्रत रखने और कथा का पाठ करने या सुनने मात्र से ही संतान सुख के योग बनते हैं। जानें नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा कैसे करें, मुहूर्त, प्रिय भोग, रंग, मंत्र, कथा और आरती।

क्यों कहलाईं स्कंदमाता:

नवरात्रि के पांचवें दिन की देवी स्कंदमाता हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में मां ने भगवान कार्तिकेय को जन्म दिया था। स्वामी कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कंद है। इसलिए मां दुर्गा के इस रूप को ‘स्कंदमाता’ कहा जाता है।

मां स्कंदमाता का स्वरूप:

मां स्कंदमाता के स्वरूप की बात करें तो देवी चार भुजाओं वाली हैं। मां अपनी गोद में स्वामी कार्तिकेय को लेकर शेर पर विराजमान हैं। मां के दोनों हाथों में कमल है। मां के चेहरे पर सूर्य के समान तेज है। मां स्कंदमाता की पूजा में धनुष बाण अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

स्कंदमाता की कैसे करें पूजा:

मां स्कंदमाता की पूजा करने के लिए नवरात्रि के पांचवें दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर लें और पूजा स्थल की साफ-सफाई कर लें। इसके बाद एक चौकी पर लाल या पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और मां की तस्वीर या फोटो को स्थापित करें। अब पूजा में फल, फूल, मिठाई, लौंग, इलायची, धूप, दीप, अक्षत और पान का पत्ता आदि अर्पित करें। मां की कपूर और घी का दीपक जलाकर आरती उतारें। पूजा के बाद क्षमा याचना करके दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मां की कृपा से आपकी कामनाएं पूर्ण होंगी।

मां स्कंदमाता की पूजा के शुभ मुहूर्त 2026:

अमृत काल - रात 08:58 बजे से रात 10:45 बजे तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:51 बजे से सुबह 05:39 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:47 बजे से शाम 06:11 बजे तक।

मां स्कंदमाता का प्रिय भोग क्या है?

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले या केले से बनी चीजों (जैसे खीर, हलवा या मिठाई) का भोग लगाया जाता है।

नवरात्रि के पांचवें दिन का शुभ रंग क्या होता है?

नवरात्रि के पांचवें दिन पीला या सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि स्कंदमाता का प्रिय रंग पीला है। पीला रंग सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस रूप में मां के दर्शन करने से शांति मिलती है।

मां स्कंदमाता मंत्र:

मान्यता है कि पूजा के समय मां स्कंदमाता के प्रिय मंत्रों का जाप करने से भक्त पर उनकी विशेष कृपा होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मूल मंत्र

ॐ देवी स्कंदमातायै नमः

बीज मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नमः

प्रार्थना / श्लोक मंत्र

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां स्‍कंदमाता की आरती:

जय तेरी हो स्कंद माता। पांचवा नाम तुम्हारा आता।।

सब के मन की जानन हारी। जग जननी सब की महतारी।।

तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं। हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं।।

कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा।।

कही पहाड़ो पर हैं डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा।।

हर मंदिर में तेरे नजारे। गुण गाये तेरे भगत प्यारे।।

भगति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।।

इंद्र आदी देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे।।

दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आएं। तुम ही खंडा हाथ उठाएं।।

दासो को सदा बचाने आई। ‘चमन’ की आस पुजाने आई।।

पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर पढ़े

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वरि॥

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें स्कंदमाता की पूजा? जानें मुहूर्त, मंत्र, आरती