Today 2nd navratri color: आज मां बह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए कौन सा रंग पहनना चाहिए?
Maa brahmacharini favourite color: नवरात्रि का दूसरा दिन मां बह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है इस दिन मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग पहनने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Navratri 2nd day Color 2026, मां बह्मचारिणी का प्रिय रंग: नवरात्रि के नौ दिन जिस तरह से मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, उसी तरह से हर दिन का शुभ रंग भी अलग-अलग होता है। आज 12 अक्तूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का शुभ रंग पहनने से भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। जानें आज नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग।
नवरात्रि के दूसरे दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए:
मां दुर्गा को लाल रंग प्रिय है लेकिन उनके स्वरूपों की बात करें तो हर देवी के स्वरूप को विशेष रंग प्रिय है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। सिर्फ सफेद रंग के वस्त्र ही नहीं मां के द्वितीय स्वरूप को सफेद रंग की वस्तुओं का भोग अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से क्या लाभ मिलता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्त को कई प्रकार के आध्यात्मिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से धैर्य और संयम की प्राप्ति होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। मानसिक शांति मिलती है और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए शक्ति प्राप्त होती है।
मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ :
मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली। ब्रह्म का अर्थ होता है तप और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। मान्यता है कि इन देवी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिसके कारण इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।
मां ब्रह्मचारिणी की कथा:
पौराणिक कथा के अनुसार, अपने पूर्व जन्म में जब मां दुर्गा ने पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था, तब नारद जी के उपदेश से उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।
इसी कठिन तपस्या के कारण उन्हें 'तपश्चारिणी' यानी 'ब्रह्मचारिणी' नाम से जाना गया। उन्होंने एक हजार वर्ष तक केवल फल-फूल खाकर बिताए। कठिन तपस्या के दौरान कई हजार वर्षों तक उन्होंने निर्जल और निराहार रहकर तप किया। पत्तों को भी खाना छोड़ देने के कारण उनका नाम 'अपर्णा' भी पड़ा।
कई हजार वर्षों की इस कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर बहुत कमजोर हो गया। मां की यह निष्ठा देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि अत्यंत प्रसन्न हुए। तब आकाशवाणी हुई कि आपको भगवान शिव ही आपको पति रूप में प्राप्त होंगे।

