18 अक्टूबर को सुबह 8:28 बजे तक सप्तमी तिथि: कल या परसों सप्तमी व्रत कब रखें, जानें अष्टमी व्रत की डेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि में सप्तमी और अष्टमी कब है 2026: शारदीय नवरात्रि में सप्तमी तिथि में वृद्धि होने के कारण इस तिथि का मान्य दो दिन रहेगा। जिससे लोगों के बीच सप्तमी और अष्टमी व्रत की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। जानें पंडित जी से सप्तमी और अष्टमी व्रत रखना कब उत्तम।

saptami and ashtami vrat navratri me kab hai 2026
नवरात्रि में सप्तमी और अष्टमी व्रत किस दिन है?

Navratri Saptami and Ashtami Vrat Kis din hai: नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। भक्त अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन आदि करते हैं। मान्यता है कि इन तिथियों पर कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार नवरात्रि में सप्तमी तिथि में वृद्धि होने के कारण लोगों के बीच सप्तमी, अष्टमी और नवमी व्रत की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। कुछ लोगों का मत है कि अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी, जबकि कुछ तीनों व्रत अलग-अलग दिन होने की बात कह रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:055 बजे से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो गई है, जो कि 18 अक्टूबर की सुबह तक विद्यमान रहेगी। सप्तमी तिथि लगातार दो दिन होने से व्रत की तारीखों में स्पष्टता नहीं हो पा रही है। अगर आप भी व्रत की तारीखों को लेकर संशय में हैं, तो पंडित जी से समझें पंचांग के आधार पर सप्तमी, अष्टमी और नवमी व्रत की सटीक तारीखें।

सप्तमी तिथि प्रारंभ, व्रत का मान्य कब:

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि पंचांग के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:56 बजे से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 17 अक्टूबर को पूरे दिन विद्यमान रहेगी और वृद्धि के कारण 18 अक्टूबर को सुबह 08:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। 17 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ सप्तमी तिथि मिलने से व्रत का मान्य 17 अक्टूबर को रहेगा। यानी 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सप्तमी व्रत रखना उत्तम रहने वाला है। पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि सूर्योदय पूर्व 05.55 बजे तक इसके पश्चात सप्तमी तिथि प्रारंभ हो गई है।

नवरात्रि में अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:29 बजे से प्रारंभ होगी जो कि 19 अक्टूबर को सुबह 10:52 बजे तक विद्यमान रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लगेगी। पंडित जी के अनुसार, अष्टमी तिथि सुबह से पूरे दिन के लिए विद्यमान रहेगी। इस दिन तिथि की दिन भर उपलब्धता के कारण अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को रखना उत्तम रहेगा। महाष्टमी की निशा पूजा 18 अक्टूबर 2026 को ही की जाएगी। इस दिन सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत का खास संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन की पूजा का महत्व बढ़ रहा है।

अष्टमी और नवमी व्रत एक ही दिन कैसे?

पंडित उपाध्याय कहते हैं कि अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:52 बजे समाप्त हो जाएगी और फिर नवमी तिथि पूरे दिन विद्यमान रहेगी। नवमी का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के आसपास होगा। इस तरह से देखा जाए तो अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां अलग-अलग चलेंगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शास्त्रों में अष्टमी युक्त नवमी व्रत ही सर्वोत्तम माना जाता है। इसलिए नवमी व्रत का मान्य 19 अक्टूबर 2026 को रहेगा।

हालांकि कुछ लोग उदया तिथि यानी सूर्योदय कालीन तिथि के नियम के अनुसार 19 अक्टूबर को ही महाष्टमी और महानवमी पूजन मान रहे हैं। पंडित जी का कहना है कि 19 अक्टूबर को भी संयु्क्त रूप से अष्टमी और नवमी व्रत रखा जा सकता है। मान्यता इस बात पर निर्भर करती हैं कि भक्त किस पंचांग या परंपरा का पालन कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सप्तमी कल या परसों और अष्टमी का मान्य कब? पंचांग से समझें तिथियों का फेरबदल