इस साल नवरात्रि में चित्रा नक्षत्र में होगी कलश स्थापना, क्या है मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

shardiya navratri kab hai : इस साल कलश स्थापना के लिए चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसमें कलश स्थापना होगी। इस दौरान क्या महूर्त रहेगा।

Navratrikab se hain
Maa Durga navratri kab se hain

शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए पंडाल से लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा बाजार में छाई हुई हैं। नवरात्र की तैयारी के लिए पूजा सामग्री बाजार में मिल रही है। इस बार नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्र में 11 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग रहेगा। इस नक्षत्र में कलश स्थापना की जाएगी। चित्रा नक्षत्र में नवरात्रि शुभ माने जाते हैं। नवरात्रि का समापन नवमी के दिन होता है। बंगाल में दुर्गा पूजा प्रमुख मानी जाती है और गुजरात में गरबा किया जाता है। बंगाली दुर्गा पूजा के अनुसार 18 अक्टूबर को मुख्य अष्टमी व्रत और पूजा होगी। अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी शुरू होगी। 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के संधि काल में संधि पूजा, कन्या पूजन और नवमी हवन किया जाएगा। दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन होता है।

घट स्थापना का अभिजित मुहूर्त क्या है

इस साल चित्रा नक्षत्र रात 10:32 बजे से लग रहा है और वैधृति योग भी रात 9:05 बजे तक है, ऐसे में इस योग में कलश स्थापना शुभ मानी जाएगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:46 से 9:39 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11:13 से 11:59 बजे तक बताया गया है।

किसकी सवारी पर आ रही हैं मां दुर्गा

इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, इसे शुभ माना जाता है। कहाजाता है कि हाथी पर मां सवारी से सब अच्छा रहता है। वहीं मां की विदाई मुर्गे पर होगी। हाथी पर सवार होकर मां आ रही हैं तो इसे ज्ञान, शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि के बारे में अंदाजा लगाया जाता है। वहीं मंगलवार को नवरात्र समापन होने के कारण मां का प्रस्थान मुर्गे करेंगी। इन दोनों ही प्रस्थान और आगमन से आने वाले साल को लेकर अंदाजा लगाया जाता है।

11 से 20 अक्टूबर तक होगी देवी के नौ रूपों की आराधना

नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे। 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री, 12 को ब्रह्मचारिणी, 13 को चंद्रघंटा, 14 को कुष्मांडा और 15 अक्टूबर को स्कंदमाता की पूजा होगी। 16 अक्टूबर को मां कात्यायनी, 17 को कालरात्रि, 18 को महागौरी और 19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की आराधना होगी। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ मां की विदाई होगी।

अष्टमी के बाद संधि पूजा और नवमी हवन का संयोग

महानवमी हवन के लिए सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक का समय श्रेष्ठ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इस साल नवरात्रि में चित्रा नक्षत्र में होगी कलश स्थापना, क्या है मुहूर्त