शारदीय नवरात्रि: कंजक पूजा के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? जानें कैसे पूरी करें पूजा

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri Kanya Pujan: क्या इस नवरात्रि आपको कंजक पूजा के लिए 9 कन्याएं नहीं मिल रही हैं? जानें शास्त्र अनुसार कम कन्याओं से पूजन करने की सही विधि और लांगुर बैठाने का नियम।

Shardiya Navratri Kanjak Puja
शारदीय नवरात्रि कंजक पूजा

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान छोटी बच्चियों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्हें भोजन कराने और उपहार देने की परंपरा भी है। कंजक पूजा में कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को लांगुर के रूप में पूजते हैं। लेकिन अगर आपके घर कन्या पूजन के लिए नौ बच्चियां नहीं मिल पा रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जानिए ऐसी स्थिति में पूजा कैसे पूरी कर सकते हैं।

कन्या पूजन में नौ बच्चियों का क्यों है महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी या नवमी के दिन यह परंपरा विशेष रूप से निभाई जाती है। छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका स्वागत किया जाता है और भोजन कराया जाता है। कई परिवारों में कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी बटुक भैरव या लांगुर मानकर पूजा जाता है। इस तरह कन्या पूजन में श्रद्धा और सम्मान को खास महत्व दिया जाता है।

नौ कन्याएं नहीं मिलें तो कैसे करें पूजा?

अगर एक साथ नौ बच्चियां नहीं मिल पा रही हैं, तो आप उपलब्ध कन्याओं के साथ भी पूजन कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक, तीन, पांच या सात कन्याओं को बुलाकर भी यह परंपरा निभाई जाती है। इसके लिए आसपास रहने वाली बच्चियों या परिवार की छोटी बच्चियों को आमंत्रित कर सकते हैं। कन्याओं की संख्या कम होने पर पूजा अधूरी मानकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करें।

17 या 18 अक्टूबर कब है तुला संक्रांति? जानें स्नान-दान का समय और महत्व

कन्या पूजन की विधि क्या है?

कन्या पूजन के लिए सबसे पहले घर की साफ-सफाई करके पूजा की तैयारी कर लें। बच्चियों के आने पर उन्हें आदरपूर्वक आसन पर बैठाएं। इसके बाद उनके चरण धोएं, माथे पर तिलक लगाएं और हाथ में मौली बांधें। फिर उन्हें हलवा, पूरी, चने और सब्जी का भोजन कराएं। भोजन के बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार दें। अंत में कन्याओं के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। इस दौरान उनके साथ स्नेह और सम्मान से पेश आना जरूरी है।

शारदीय नवरात्रि: धन-समृद्धि और सुख-शांति के लिए जपें मां दुर्गा के ये 9 शक्तिशाली मंत्र

कम कन्याएं हों तो नौ थालियों का क्या करें?

धार्मिक परंपराओं में नौ कन्याओं के प्रतीक के रूप में नौ थालियों में भोजन निकालने की परंपरा है। अगर आपके घर कम कन्याएं आई हैं, तो बाकी भोजन मंदिर में अर्पित कर सकते हैं, गौ माता को खिला सकते हैं या किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। हालांकि, यह परंपरा हर जगह एक जैसी नहीं है। इसलिए अपने परिवार की मान्यता के अनुसार, इसका पालन करें। अगर आपके यहां लांगुर पूजने की परंपरा है, तो एक छोटे बालक को भी भोजन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि: मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा कैसे करते हैं? जानें पूरी विधि और महत्व

कन्या पूजन के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

कन्या पूजन में बच्चियों को भोजन कराने के साथ उनका सम्मान करना भी जरूरी है। भोजन साफ-सुथरा रखें और उन्हें आदर के साथ विदा करें। उपहार या दक्षिणा देना चाहें, तो अपनी क्षमता के अनुसार दें। इसके लिए अधिक खर्च करने या दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अगर नौ कन्याएं नहीं मिलती हैं, तो इस वजह से पूजा टालने के बजाय उपलब्ध कन्याओं का पूजन करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा में श्रद्धा और सच्चे मन का विशेष महत्व होता है।

शारदीय नवरात्रि में सच्ची निष्ठा और भक्ति भाव से किया गया कंजक पूजन माता रानी को प्रसन्न करता है और जीवन के समस्त कष्टों को दूर करता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शारदीय नवरात्रि: कंजक पूजा के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं?