नवरात्रि 2026: अष्टमी-नवमी पर घर में इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, जानें फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Navratri Upay 2026: नवरात्रि में अगर आप घर के मुख्य 5 जगहों पर दीया जलाएंगे तो इससे सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा और धन संबंधी दिक्कत भी खत्म होगी। जानिए घर में इस दौरान किन 5 जगहों पर दीया जला सकते हैं?

Shardiya Navratri 2026 Diya Upay Ashtami Navami Remedies to attract luck health and wealth
नवरात्रि 2026: अष्टमी-नवमी पर घर में इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, जानें फायदे

नवरात्रि में हम अपने घर की एनर्जी को शुद्ध कर सकते हैं। इस खास मौके पर सिर्फ व्रत और पूजा-पाठ ही नहीं करना चाहिए बल्कि घर के माहौल को और भी बेहतरीन और खुशनुमा करने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर नवरात्रि के दौरान कुछ आसान से उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। नवरात्रि के नौ दिनों में हम मां के नौ स्वरूपों को पूजते हैं। इस दौरान घर में अखंड ज्योति और जलाने और जौ बोने की परंपरा है। इसके अलावा घर की खास जगहों पर दीया भी जला सकते हैं। ये उपाय आप अष्टमी और नवमी के दिन भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर घर में इस दौरान दीया कहां-कहां जला सकते हैं?

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीया-

1. मुख्यद्वार पर जलाएं दीया

नवरात्रि में घर के मुख्यद्वार पर रोज दीया जलाएं। अगल आपने इस नवरात्रि ये उपाय नहीं किया है तो अष्टमी और नवमी वाले दिन इसे जरूर करें। मुख्यद्वार के दोनों साइड दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे बाहर की नेगेटिविटी घर में नहीं आती है और धन संबंधी दिक्कतें भी इस उपाय से दूर होते हैं।

2. तुलसी के पास जलाएं दीया

धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार तुलसी के पास नियमित रूप से दीया जलाया जाना चाहिए। नवरात्रि में भी ऐसा करें। अष्टमी और नवमी के दिन तो तुलसी के पास दीया जरूर जलाएं। इसे जलाकर घर की सुख-शांति की कामना करें और ध्यान रखें कि दीए के आसपास गंदगी ना हो। इस उपाय से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

3. किचन में इस जगह जलाएं दीया

धार्मिक मान्यता के अनुसार किचन को माता अन्नपूर्णा की जगह मानी जाती है। नवरात्रि में आप किचन में जहां पर पानी का फिल्टर या मटका रखते हैं वहां दीया जलाएं। थोड़ी दूरी पर ही दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे पैसों की कमी कभी नहीं होती है। साथ ही इससे कई तरह की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं।

4. तिजोरी के पास जलाएं दीया

बिजनेस से जुड़े लोग ये उपाय कर सकते हैं। तिजोरी के पास दीया जलाएं। नवरात्रि में ये उपाय करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस उपाय से पैसा ना टिक पाने वाली दिक्कत खत्म होती है। जिन लोगों को बिजनेस में बार-बार दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वो इस उपाय को कर सकते हैं। बस इस उपाय के समय ध्यान रखें कि दीया सुरक्षित जगह पर हो।

5. पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीया

अष्टमी और नवमी के दिन आप शाम को घर के आसपास के पीपल के पेड़ के पास जाएं। यहां पर सरसों के तेल का दीया जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां पर देवी-देवता वास करते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां दीया जलाएं और नियमित रूप से भी ये काम करने से राहु-केतु और शनि के दोष शांत होने लगते हैं। इस उपाय को करने से सारे अटके और रुके हुए काम तेजी से पूरी होने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि 2026: अष्टमी-नवमी पर घर में इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, जानें फायदे