Happy Navratri 2026 Message: नवरात्रि पर अपनों को SMS भेजने के लिए यहां पढ़ें 15 बेस्ट 2-लाइनर्स

लाइव हिन्दुस्तान
share

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपनों के नाम कोई खास संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां पढ़ें 2-लाइनर्स वाले ऐसे SMS जो आपके करीबी दोस्तों और संगे-संबंधियों के दिन को बना सकते हैं। यहां पढ़ें नवरात्रि के लिए खास मैसेज।

Shardiya Navratri 2026 Day 1 Wishes in hindi top 15 messages in hindi 2 liners
नवरात्रि पर अपनों को SMS भेजने के लिए यहां पढ़ें 15 बेस्ट 2-लाइनर्स

Happy Navratri 2 Liners Wishes 2026: आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं। आज के ही दिन लोग घटस्थापना भी करते हैं। आज से नौ दिन तक लोग मां दुर्गा के अलग-अलद नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे। मां की भक्ति करके लोग उनसे अपनी जिंदगी में खुशहाली और सुख-शांति के साथ-साथ तरक्की की कामना करते हैं। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं और मोबाइल पर स्टेटस वगैरह भी लगाते हैं।

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को यूनीक तरह से बधाई देना चाहते हैं तो यहां पढ़ें 2 लाइनर्स वाले आसान से मैसेज जो आप SMS में भेज भी सकते हैं और इन्हें स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। यहां पढ़ें मां दुर्गा के आशीर्वाद की महक लिए हुए 15 ऐसे यूनीक और खास मैसेज जो आपकी नवरात्रि में चार चांद लगा देंगे।

यहां देखें शारदीय नवरात्रि पर भेजने के लिए बेस्ट 2-लाइनर विशेज:

1.मां के चरणों में सजे आपकी खुशियों का संसार,

नवरात्रि में हर दिन मिले आपको मां से प्यार।

2. मां की चुनरी से रोशन हो आपका संसार,

हर मुश्किल छोटी लगे मां बरसाए प्यार अपार।

3. मां दुर्गा का प्यार मिले और हर सपना हो साकार,

नवरात्रि में हर दिन घर में हो खुशियों की फुहार।

4. नवरात्रि की ज्योति से मिट जाए मन का अंधकार,

मां दुर्गा के आशीर्वाद से खुश रहें आपको परिवार।

5. मां के नाम से शुरू हो आपकी सुबह-शाम,

अबसे हर मोड़ पर रोशन हो आपका नाम।

Happy Navratri 2026

6. नवरात्रि पर बना रहे मां का आशीर्वाद,

अबसे जगमग रहे जिंदगी की हर राह।

7. हर दिन महके जिंदगी और जग में हो नाम,

मां दुर्गा नवरात्रि में पूरी करें आपके सारे अरमान।

8. मां दुर्गा की कृपा से हर रात हो सुकून वाली,

हर सुबह जगमग हो आपकी उम्मीदों वाली।

9. मां की भक्ति से जगमग हो हर त्योहार,

इस साल आंगन में बरसे खुशियों की फुहार।

10. मां की कृपा से दूर हो जाए सारे डर,

खुशियों और बरकत से भरे आपका घर।

11. नवरात्रि का हर दिन लेकर आए सौगात नई,

मां के आशीर्वाद से आपके पूरे हो काम कई।

12. मां दुर्गा के दरबार से कोई नहीं जाता खाली हाथ,

इन नवरात्रि पर जल्दी-जल्दी बन जाए आपके सारे काम।

Happy Navratri wishes Photo

13. रिश्तों में आए मिठास, अपनों का मिल जाए साथ,

मां दुर्गा की दया से आपका हर दिन बन जाए खास।

14. मां की ममता से खिले आपकी जिंदगी की कली,

हर राह पर आपको अबसे खुशियां मिले नई-नई।

15. मां के नाम का फूल आपकी जिंदगी में खिले,

अबसे आपको जीवन में मन की हर चीज मिले।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Navratri 2026: अपनों को SMS भेजने के लिए यहां पढ़ें 15 बेस्ट 2-लाइनर्स